करवा चौथ व्रत में महज कुछ दिन ही बचे हैं. यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन कई महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी सुबह सूर्योदय से लेकर रात में चांद निकलने तक न कुछ खाती हैं और न ही पानी पीती हैं. फिर शाम में चांद को अर्घ देकर ही व्रत खोलती हैं. ऐसे में व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए सरगी का विशेष महत्व होता है. कई राज्य में सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाने की पंरपरा है. अगर आप भी सरगी का सेवन करती हैं और चाहती हैं कि दिनभर व्रत में भूख प्यास न लगे तो आप इन चीजों को जरूर करें शामिल.
सरगी की थाली में कौन सी चीजें करें शामिल-
1. नारियल पानी-
नारियल पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. क्योंकि इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी नहीं होने देते.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

2. ड्राई फ्रूट्स-
ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना हैं. भीगे हुए बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है.
3. फ्रूट्स-
सेब, केला, अमरूद, पपीता या अनार जैसे फल सरगी में जरूर शामिल करें. फलों में मौजूद पानी, फाइबर और विटामिन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
4. दूध या दही-
दूध और दही दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं. सरगी में एक गिलास दूध या दही का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है. दही पेट को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी सपोर्ट करती है. आप खीर को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
5. मिठाई-
करवा चौथ व्रत से पहले या सरगी में मिठाई खाएं. मिठाई में कार्बोहाइड्रेट होता है चीनी में अमिनो एसिड ट्रीप्टोफन होता है. ये ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाता है जिससे चक्कर नहीं आते और आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं