
जैसाकि हम सभी जानते हैं कि करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए काफी मायने रखता है. हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार, करवा चौथ कार्तिक माह में पूर्णिमा के बाद चौथे दिन मनाया जाता है. इस बार यह त्योहार आज (17 अक्टूबर, 2019 गुरुवार) को मनाया जा रहा है. आज के दिन हर विवाहित महिला शाम तक निर्जला व्रत करती है और चांद निकलने के बाद अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करने के बाद ही भोजन और पानी का सेवन करती हैं. हालांकि इस दिन वह सुबह सूरज उगने से पहले सरगी ग्रहण करती हैं और चांद दिखने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं. आज के दिन हर स्त्री को बेसब्री से चांद के निकलने का इंतजार होता है. करवा चौथ ही शायद एकमात्र ऐसा दिन है जब देश भर के लोग अपने-अपने शहरों में चंद्रोदय का सही समय जानना चाहते हैं.
पूजा और चंद्रोदय का समय
चंद्रोदय का समय - रात 08:16 बजे
चतुर्थी तिथि - प्रातः 6:48: 17 अक्टूबर 2019, प्रात: 7:29 18 अक्टूबर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05:46 से शाम 07:02 बजे तक (1 घंटा 16 मिनट)
करवा चौथ उपवास का समय - सुबह 06:27 से रात 08:16 बजे तक (13 घंटे 50 मिनट)
(स्रोत: drikpanchang.com)

देश के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रमा के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है. अगर आप अपने विशेष शहर में चंद्रोदय का सही समय जानना चाहते हैं, तो यहां सूची है –
करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय दिल्ली में
दिल्ली में चंद्रमा शाम 08.20 बजे उगने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय बेंगलुरु में
बेंगलुरु में 08:44 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय मुंबई में
मुंबई में शाम 08:54 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय गुरुग्राम में
गुरुग्राम में चंद्रमा रात 08:21 बजे उगने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय हैदराबाद में
हैदराबाद में चंद्रमा शाम 08:33 बजे उगने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय लखनऊ में
लखनऊ में चंद्रमा शाम 08:08 बजे उठने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय चेन्नई में
चेन्नई में शाम 08:32 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय लुधियाना में
लुधियाना में चंद्रमा शाम 08:17 बजे उगने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय अमृतसर में
अमृतसर में सुबह 08:20 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ में शाम 08:14 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय अहमदाबाद में
अहमदाबाद में चंद्रमा सुबह 08:45 बजे उगने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय पुणे में
पुणे में शाम 08:47 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
- करवा चौथ 2019 चंद्रमा उदय का समय कोलकाता में
कोलकाता में शाम 07:41 बजे चंद्रमा के उदय होने की उम्मीद है.
डिस्केमर: सटीक चंद्रमा उगने का समय अलग-अलग हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं