विज्ञापन

IND vs PAK T20 World Cup: सरहद के उस पार भी, इस पार भी - ये 9 पकवान जो भारत और पाकिस्तान दोनों की साझा पहचान

IND vs PAK T20: शादी की दावत हो, ईद की नमाज के बाद का खाना हो, दिवाली की मिठास हो या सर्दियों की शाम, ये पकवान हर मौके को खास बना देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 9 व्यंजन, जो भारत और पाकिस्तान दोनों की साझा पहचान बन चुके हैं.

IND vs PAK T20 World Cup: सरहद के उस पार भी, इस पार भी - ये 9 पकवान जो भारत और पाकिस्तान दोनों की साझा पहचान
IND vs PAK T20: आप इस दिन को खास बनाने के लिए घर पर इन व्यां

India Pakistan Food: भारत और पाकिस्तान की सीमाएं भले ही अलग-अलग देशों की पहचान बन गई हों, लेकिन रसोई की खुशबू आज भी दोनों तरफ एक जैसी महकती है. बंटवारे ने जमीन को बांटा, मगर स्वाद, परंपरा और खानपान की विरासत को नहीं बांट सका. लाहौर की गलियों से लेकर दिल्ली की पुरानी बस्तियों तक, कराची से लेकर लखनऊ तक, कई ऐसे पकवान हैं जो दोनों देशों के दिलों में एक जैसी जगह रखते हैं. ये व्यंजन सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और त्योहारों का हिस्सा हैं. शादी की दावत हो, ईद की नमाज के बाद का खाना हो, दिवाली की मिठास हो या सर्दियों की शाम, ये पकवान हर मौके को खास बना देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 9 व्यंजन, जो भारत और पाकिस्तान दोनों की साझा पहचान बन चुके हैं.

ये 9 डिश दिखाती हैं भारत-पाक का भाईचारा | These 9 Dishes Showcase the Brotherhood Between India and Pakistan

1. बिरयानी - खुशबू जो दिलों को जोड़ती है

बिरयानी दोनों देशों की शान है. भारत में हैदराबादी और लखनवी बिरयानी मशहूर है, तो पाकिस्तान में कराची और लाहौर की बिरयानी का अलग ही अंदाज है. मसालों की खुशबू, बासमती चावल और केसर का स्वाद इसे खास बनाता है. शादी हो या ईद, बिरयानी के बिना दावत अधूरी मानी जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. कढ़ी - सादगी में छिपा स्वाद

बेसन और दही से बनी कढ़ी दोनों देशों के घरों में आम है. पंजाबी कढ़ी हो या सिंधी अंदाज चावल के साथ इसका स्वाद घर जैसा सुकून देता है. खास लंच में खाई जाने वाली कढ़ी चावल आत्मा को तृप्त कर देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

3. जलेबी - मिठास जो रिश्तों को मीठा करे

गरमागरम, चाशनी में डूबी जलेबी हर खुशी का हिस्सा है. दिवाली हो या ईद, दोनों देशों में यह मिठाई समान रूप से लोकप्रिय है. भारत-पाकिस्तान दोनों देशों में जलेबी खूब खाई जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. चाय और समोसा - हर गली का दोस्ताना स्वाद

भारत और पाकिस्तान में चाय सिर्फ पेय नहीं, एक भावना है. कुल्हड़ वाली चाय हो या पाकिस्तान की दूध-पत्ती, हर जगह चाय के साथ समोसा दोस्ती और बातचीत का जरिया बनता है. बारिश की शाम हो या ऑफिस ब्रेक, चाय-समोसा दोनों देशों की आम जिंदगी का हिस्सा है.

Latest and Breaking News on NDTV

5. सीख कबाब - तंदूर की महक

तंदूर में सुलगते सीख कबाब की खुशबू दूर से ही पहचान में आ जाती है. दिल्ली की गलियों से लेकर लाहौर के फूड स्ट्रीट तक, सीख कबाब दोनों देशों के स्ट्रीट फूड की जान है. पुदीने की चटनी और प्याज के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. खीर - त्योहारों की पारंपरिक मिठास

चावल, दूध और चीनी से बनी खीर सादगी और मिठास का मेल है. ईद, दिवाली या किसी भी शुभ मौके पर खीर दोनों देशों में जरूर बनाई जाती है. सूखे मेवों से सजी खीर घर की परंपरा और अपनापन दर्शाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

7. गुलाब जामुन - हर जश्न की पहचान

नरम और चाशनी में डूबे गुलाब जामुन दोनों देशों की सबसे प्रिय मिठाइयों में गिने जाते हैं. शादी-ब्याह, त्योहार या कोई भी खुशी का मौका, गुलाब जामुन हर जश्न का हिस्सा बनते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

8. निहारी - सुबह की शाही शुरुआत

धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाया गया गोश्त और गाढ़ी ग्रेवी, यही निहारी की पहचान है. दिल्ली, लखनऊ, लाहौर और कराची, हर जगह इसका स्वाद थोड़ा अलग लेकिन उतना ही लाजवाब है. खासकर सर्दियों में इसे नान या कुलचे के साथ खाया जाता है.

9. हलीम - सब्र और स्वाद का मेल

रमजान के महीने में हलीम की खास मांग रहती है. गेहूं, दाल और मांस को लंबे समय तक पकाकर तैयार किया जाता है. भारत के हैदराबाद और पाकिस्तान के शहरों में रमज़ान के दौरान इसकी खुशबू हर गली में फैल जाती है.

स्वाद जो सीमाओं से बड़ा है

ये 9 पकवान सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि साझा इतिहास और संस्कृति की निशानी हैं. भारत और पाकिस्तान भले अलग राष्ट्र हों, लेकिन उनकी थाली में परोसा जाने वाला स्वाद आज भी एक जैसा है. शायद यही वजह है कि जब बात खाने की आती है, तो सरहदें छोटी पड़ जाती हैं और स्वाद दिलों को जोड़ देता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com