विज्ञापन

How To Store Dal: दालों में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? स्टोर करते समय अपनाएं ये आसान नमक की ट्रिक, लंबे समय तक रहेंगी सुरक्षित

How to Store Dal: अगर घर पर रखी दालों को ठीक से न रखा जाए तो दालें खराब होने लगती हैं. खासकर, गर्मियों और उमस भरे मौसम में दालों में कीड़े या घुन लगना बहुत तेजी से बढ़ जाता है.

How To Store Dal: दालों में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? स्टोर करते समय अपनाएं ये आसान नमक की ट्रिक, लंबे समय तक रहेंगी सुरक्षित
Pexels

How to Store Dal: अगर घर पर रखी दालों को ठीक से न रखा जाए तो दालें खराब होने लगती हैं. खासकर, गर्मियों और उमस भरे मौसम में दालों में कीड़े या घुन लगना बहुत तेजी से बढ़ जाता है. कई लोग इस समस्या से बचने के लिए अलग-अलग घरेलू उपाय अपनाते हैं. लोग अक्सर इनसे बचने के लिए बोरिक एसिड या नीम के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है आपके किचन में मौजूद साधारण नमक का केवल एक चम्मच आपकी दाल की उम्र बढ़ा सकता है और यह नुस्खा केमिकल फ्री भी है.

नमक कैसे करता है काम?

इस ट्रिक के पीछे सबसे बड़ा कारण नमी को माना जाता है. आमतौर पर कीड़े और घुन वहां जल्दी पनपते हैं जहां हल्की नमी मौजूद होती है. नमक एक नेचुरल मॉइस्चर एब्जॉर्बर (Moisture Absorber) की तरह काम करता है, यानी यह आसपास की नमी को सोखने में मदद करता है. जब दाल सूखी रहती है, तो उसमें कीड़े लगने की संभावना कम हो सकती है. 

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस ट्रिक को अपनाना बेहद आसान है. सबसे पहले दाल को अच्छे से जांच लें कि उसमें पहले से कोई कीड़ा या नमी न हो. इसके बाद उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर दें. फिर इसे साफ, सूखे और एयरटाइट डिब्बे (Air Tight Container) में भरकर रख दें. ध्यान रखें कि डिब्बा पूरी तरह बंद होना चाहिए, ताकि बाहर की नमी अंदर न जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

 यह भी पढ़ें- सब्जी में ज्यादा नमक या मिर्च पड़ जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में ठीक करें स्वाद

सिर्फ नमक ही नहीं, ये बातें भी रखें ध्यान

दाल को सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ नमक मिलाना ही काफी नहीं है. कुछ जरूरी आदतें भी अपनानी चाहिए. हमेशा दाल निकालते समय सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. गीले चम्मच से नमी बढ़ सकती है, जिससे दाल जल्दी खराब हो सकती है. समय-समय पर दाल को धूप दिखाना भी एक अच्छा तरीका माना जाता है, जिससे नमी कम होती है.

अगर आप भी बार-बार दाल खराब होने से परेशान हैं, तो यह छोटा सा उपाय आपके काम आ सकता है. सही स्टोरेज और थोड़ी सावधानी अपनाकर आप अपनी दालों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com