- चावल भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
- रोटी-चावल का सेवन हजारों लोग नियमित रूप से साइड डिश के रूप में करते हैं.
- साउथ इंडियन व्यंजनों में इसका खासतौर रूप से मजा लिया जाता है.
चावल भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. दाल, चावल, सब्जी और रोटी-चावल का सेवन हजारों लोग नियमित रूप से साइड डिश के रूप में करते हैं. इसका सेवन हमारी कुछ अन्य फेवरेट डिशेज जैसे बिरयानी, पुलाव और खिचड़ी के रूप में भी किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल को आटे के रूप में भी खाया जाता है. जी हां, आपने सही पढ़ा! चावल का आटा हमारे भारतीय भोजन में बहुत ही आम है, और साउथ इंडियन व्यंजनों में इसका खासतौर रूप से मजा लिया जाता है. इतना ही नहीं, चावल का आटा ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए गेहूं के आटे के विकल्प के रूप में भी काम करता है. चावल के आटे को अपनी पेंट्री में रखना हमेशा आसान होता है. बाजार से चावल का आटा खरीदने के बजाय, अब हम इसे घर पर ही बना सकते हैं!
घर पर चावल का आटा कैसे बनाएं:
चावल का आटा बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस समय लगता है. सबसे पहले चावल को कम से कम दो से तीन घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद किचन टॉवल को काउंटरटॉप पर रखें और चावल को टॉवल पर फैलाएं. चावल को कम से कम एक घंटे के लिए सूखने दें, धूप में न सुखाएं. चावल के सूख जाने के बाद इसे बारीक पीस लें. चावल का आटा तैयार है. इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खाना पकाने के लिए चावल के आटे का उपयोग कैसे करें:
चावल से बने इस आटे का इस्तेमाल कई साउथ इंडियन व्यंजनों में किया जाता है. अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर क्या है, तो हमने चावल के आटे पर कुछ बेहतरीन डिशेज को शॉर्टलिस्ट किया है जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं.
यहां देखें चावल के आटे से बनने वाले व्यंजन
1. चावल के आटे का डोसा
डोसा आमतौर पर खमीर चावल-दाल के बैटर से बनाया जाता है, लेकिन आप इसे चावल के आटे से भी बना सकते हैं. बस चावल के आटे और रवा के बैटर को एक साथ मिलाएं और इसे क्रिस्पी होने तक पकाएं.
चावल के आटे का डोसा बनाने के लिए यहां देखें:
2. पथिरी
यह एक स्पेशल साउथ इंडियन रोटी है जो सिर्फ चावल के आटे से बनाई जाती है. यह मालाबारी व्यंजनों में सबसे ज्यादा खाई जाती है और इसे विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट करी के साथ भी पेयर किया जाता है.
पथिरी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
3. इडियप्पम
एक अन्य लोकप्रिय दक्षिण भारतीय ब्रेड, इडियप्पम है और चावल के आटे से बने स्टीम्ड नूडल पैनकेक है. इन्हें स्ट्रिंग हॉपर के रूप में भी जाना जाता है.
इडियप्पम की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. पुट्टू
यह दक्षिण भारतीय व्यंजन चावल के आटे से बनाया जाता है और अक्सर ब्रेकफास्ट में इसका मजा लिया जाता है. पुट्टू आकार में बेलनाकार होता है और स्टीम में पकाया जाता है, इसे कड़ाला करी के साथ पेयर किया जाता है.
पुट्टू की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. मोदक
भगवान गणेश की पसंदीदा मिठाई के रूप में जानी जाने वाली यह मिठाई चावल के आटे, नारियल और गुड़ से बनाई जाती है.
मोदक की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
घर पर चावल का आटा बनाने की कोशिश करें और हमें बताएं कि यह कैसा बना नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं