- भेलपूरी मुरमुरे से बनने वाला एक क्विक एंड इजी स्नैक्स है.
- सड़क किनारे मिलने वाला किफाइती स्नैक हैं.
- बच्चों से लेकर बड़ों तक भेल पूरी का अपना फैन बेस हैं.
हर राज्य का अपना कोई न कोई लोकप्रिय स्नैक या स्ट्रीट फूड होता है, जो वहां आने वाले पर्यटकों को खूब लुभाता है. अब जब पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स की बात हो रही है तो मुंबई में मिलने वाली भेलपूरी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. भेलपूरी मुरमुरे से बनने वाला एक क्विक एंड इजी स्नैक्स है तो सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी सड़क किनारे मिलने वाला किफाइती स्नैक हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक भेल पूरी का अपना फैन बेस हैं. इतना ही नहीं थोड़े से फेरबदल के साथ इसे विभिन्न राज्यों में अलग -लग नामों से भी जाना जाता है, उदाहरण के लिए दक्षिण भारत में चुरमुरी और कोलकाता में झालमुरी नाम से प्रसिद्ध है. इसके अलावा इसे अन्य सामग्री के साथ भी तैयार किया जाने लगा है जिसमें मैगी भेल और कॉर्न भेल शामिल हैं.
चिकन टिक्का और तंदूरी चिकन में क्या है फर्क, परफेक्ट टिक्का रेसिपी के लिए फॉलो करें ये टिप्स
पारंपरिक रूप से भेलपूरी को मुरमुरे, चटपटी चटनी और कुछ मसालों के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. टमाटर, प्याज और हरा धनिया इसमें एक्ट्रा क्रंच जोड़ने का काम करते हैं. एक चटपटी भेलपुरी आपके जायके को बदल सकती है. टी टाइम बनाने के लिए तो यह एकदम परफेक्ट स्नैक साबित होगा. यह बनाने में काफी आसान होती है और अगर आप वहीं मुंबई वाला भेलपुरी का स्वाद अपनी इस रेसिपी में लाना चाहते हैं तो हमें एक रेसिपी मिली है जिसे हमने आपके साथ शेयर करने के बारे में सोचा! यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल कुक विद पारूल पर मुंबई स्टाइल भेलपुरी की रेसिपी को पोस्ट किया है जिसकी मदद से आप सिर्फ पांच मिनट में इसे बनाकर इसका मजा लें पाएंगे. तो बिना किसी देरी के इसकी रेसिपी पर नजर डालें:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं मुंबई स्टाइल भेलपुरी | भेलपुरी रेसिपी:
1. सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें, इसमें मुरमुरे, हल्का सा नमक और हल्दी डालकर उन्हें कुछ देर रोस्ट कर लें. रोस्ट होने के बाद इन्हें कुछ देर ठंडा होने दें.
2. इसके बाद इसमें पापड़ी, चना दाल नमकीन, मिक्स नमकीन, सेव, उबला कटा आलू डालें.
3. बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी चटनी, लाल चटनी और मीठी चटनी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
4. इसके बाद इसे सर्व करके इसका मजा लें.
रेस्टोरेंट स्टाइल सॉफ्ट और क्रीमी दही कबाब बनाने के लिए फॉलों करें ये टिप्स
मुंबई स्टाइल भेलपुरी की वीडियो यहां देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं