Quick Snacks Recipe: शाम के वक्त या दिन में किसी भी समय कई बार ऐसा होता है कि आपको भूख लग जाती है. ऐसे में अगर हम जंक फूड्स का या बाजार में मिलने वाले चिप्स का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आपको अपनी इस भूख को खत्म करने के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन्स को भी चुन सकते हैं. अगर आपको भी अचानक से भूख लग जाती है तो आप भेलपूड़ी का सेवन कर सकते हैं. मुरमुरे से बना ये स्नैक खाने में टेस्टी और लाइट होता है. ये इंडियन स्ट्रीट फूड खाने में स्वादिष्ट, झटपट बनने वाली और लाइट सी चाट है, और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. यहाँ इसकी रेसिपी दी गई है.
गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो हर रोज पिएं अनानास का जूस, जानिए इसके फायदे
सामग्री:
- 2 कप मुरमुरा (पफ्ड राइस)
- 1/4 कप सेव (नमकीन)
- 1 उबला हुआ आलू (कटा हुआ)
- 1/4 कप प्याज (कटी हुई)
- 1/4 कप टमाटर (कटा हुआ)
- 1/4 कप खीरा (कटा हुआ)
- 2-3 चम्मच हरी चटनी (पुदीना और धनिया की चटनी)
- 2-3 चम्मच मीठी चटनी (इमली या खजूर की चटनी)
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1/4 चम्मच चाट मसाला
- ताजी धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि:
भेलपूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को धोकर अच्छे से साफ कर लें और फिर इसके बाद इन सभी को काटकर तैयार कर लें. अब एक कटोरे में मुरमुरे निकाल लें और चटनी को एक कटोरी में निकाल कर अलग रख लें. अब एक बड़े बाउल में मुरमुरा डालें. उसमें उबले हुए आलू, प्याज, टमाटर, और खीरा मिलाएं. अब उसमें हरी चटनी, मीठी चटनी, नींबू का रस, नमक, और चाट मसाला डालें. आखिर में सेव डालें और धीरे-धीरे से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएँ. बता दें की भेलपूड़ी को तुरंत सर्व कर दें. इसके ऊपर से धनिया पत्ती और सेव डालकर गॉर्निश करें.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं