- सीफूड खाने के शौकीन लोगों को यह रेसिपी काफी पसंद आएगी.
- यह बनाने में बेहद ही आसान है.
- फिश फ्राई पार्टी में सर्व करने के लिए भी अच्छा विकल्प है.
बंगाली खाने की बात करें तो मुख्य रूप से मछली के व्यंजन मिलते हैं. फ्राइड, स्टीम्ड या ग्रिल्ड, मछली लगभग सभी बंगाली रसोई में मुख्य भोजन के रूप में शामिल होती है. अपने खाने को लेकर बंगालियों की परेशानी पूरे देश में मशहूर है. व्यंजन को पकाने का उनका अपना तरीका और उनका अनोखा स्वाद, बंगाली खाद्य पदार्थों को देश के बाकी हिस्सों में ज्यादा लोकप्रिय बनाता है. हम सभी को मछली खाना पसंद है लेकिन बंगालियों की तरह बिल्कुल नहीं. बंगालियों के लिए विशेष अवसरों और यहां तक कि धार्मिक उत्सवों के दौरान मछली को शामिल किया जाता है. फिश फ्राई शायद बंगाल में पकाया जाने वाला सबसे आम व्यंजन है. हालांकि, यह व्यंजन अन्य शहरों में भी पसंद किया जाता है, और अगर आप सीफूड खाने के शौकीन तो आपको कोलकाता स्टाइल फिश फ्राई जरूर पसंद आएगी.
अल्लू अर्जुन का क्या है पसंदीदा खाना? पत्नी स्नेहा रेड्डी ने एएमए सेशन में किया शेयर
अगर आपको फिश खाना पसंद है तो आप बंगाली स्टाइल फिश फ्राई जरूर ट्राई करें. और, हम आपको सीधे फूड व्लॉगर अनन्या बनर्जी के किचन से जो आसान रेसिपी दे रहे हैं, उसकी मदद से आप इसे अपने घर पर ही बना सकते हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'शेफ अनन्या बनर्जी' पर रेसिपी वीडियो शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
परंपरागत रूप से, भेतकी मछली का उपयोग बंगाली शैली की फिश फ्राई बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इस रेसिपी में बासा फिलेट का उपयोग किया जाता है, जो आमतौर पर भारत में हर जगह उपलब्ध होता है. फिश फिलेट को क्रम्ब-फ्राइंग करने से पहले सुगंधित मसालों के मिश्रण में मैरीनेट किया जाता है. क्रम्बिंग में मैदा, अंडे और ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कोटिंग करने की प्रक्रिया है. यह कोटिंग बाद में फ्राई करते हुए इसकी बाहरी परत को क्रिस्पी बनाने में मदद करती है. इस फिश फ्राई को कसुंडी या बंगाली स्टाइल मस्टर्ड सॉस के साथ पेयर करें जो आपको फिश फूड खाने का असली अनुभव देगा.
कोलकाता स्टाइल फिश फ्राई बनाने के लिए वीडियो देखें:
अगर अगली जब भी आपका मन फिश खाने का करें तो इस रेसिपी को आजमाएं! रेसिपी को ट्राई करें, नई रेसिपीज के लिए हमारे साथ बनें रहिए!
Dahi Chana Chaat: इस प्रोटीन-पैक और स्पाइसी दही चना चाट रेसिपी के साथ वीकेंड को बनाएं मजेदार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं