विज्ञापन

नरम और फूली रोटियां कैसे बनाएं? रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी रोटियां थोड़ी देर बाद ही सख्त हो जाती हैं. कई लोगों को लगता है कि अगर उनकी रोटी नरम और फूली हुई नहीं बन रही तो आटा ही खराब है. लेकिन ऐसा नहीं है. यहां जानिए नरम और फूली रोटियां कैसे बनाएं.

नरम और फूली रोटियां कैसे बनाएं? रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
फूली-फूली रोटियां कैसे बनाएं?

भारतीय घर पर रोटी ज्यादा पसंद की जाती है. रोटी के बिना भूख और मन दोनों संतुष्ट नहीं होते. अगर किसी को गरमा-गरम, मुलायम और फूली हुई रोटी मिल जाए तो खाने स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी रोटियां थोड़ी देर बाद ही सख्त हो जाती हैं. कई लोगों को लगता है कि अगर उनकी रोटी नरम और फूली हुई नहीं बन रही तो आटा ही खराब है. लेकिन ऐसा नहीं है. इसमें आटा गूंथने, बेलने, सेंकने और रखने के समय की गई कुछ छोटी और आम गलतियां जिम्मेदार होती हैं. चलिए आपको बताते हैं नरम और फूली रोटियां कैसे बनाएं. रोटी बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करें.

आटा गूंथते समय एक साथ पानी डालना

बहुत से लोग आटा गूंथते समय सारा पानी एक बार में डाल देते हैं. इससे आटा कभी ज्यादा गीला तो कभी ज्यादा सख्त हो जाता है. ऐसे में पानी धीरे-धीरे मिलाएं और नरम आटा तैयार करें. गुनगुने पानी से गूंथा गया आटा ज्यादा मुलायम बनता है और रोटियां भी नरम रहती हैं.

आटे को आराम न देना

कई लोग आटा गूंथने के तुरंत बाद ही रोटियां बनाने लगते है, जो सही नहीं है. आटे को कम से कम 10 से 30 मिनट तक ढककर रखना चाहिए. इसमें ऊपर थोड़ा सा तेल या घी भी लगा सकते हैं. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और रोटियां मुलायम बनती हैं.

बेलते समय ज्यादा सूखा आटा लगाना

रोटी बेलते समय ज्यादा सूखा आटा लगाने से उसकी नमी कम हो सकती है. इसके कारण रोटियां जल्दी सूख जाती हैं. इसलिए उतना ही सूखा आटा इस्तेमाल करें जितना रोटी को चकले पर चिपकने से रोकने के लिए जरूरी हो.

तवे सही गर्म न होना

रोटी बनाने में तवे का तापमान बहुत जरूरी होता है. अगर तवा ज्यादा ठंडा होगा तो रोटी सख्त बन सकती है और बहुत गर्म होगा तो जल जाएगी. तवे को पहले अच्छी तरह गर्म करें और फिर कम गैस पर रोटी सेंकें.

रोटी को खुला छोड़ देना

रोटी बनने के बाद उसे खुली प्लेट में छोड़ देने से उसकी नमी उड़ जाती है. जिसके चलते कुछ देर बाद रोटियां सख्त महसूस होने लगती हैं. रोटियों को बनते ही साफ सूती कपड़े में लपेटकर या ढक्कन वाले डिब्बे में रखें.

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phulka, Roti And Chapati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com