बारिश का मौसम आते ही कई लोगों को बाल झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. नमी, पसीना और स्कैल्प की समस्याओं की वजह से हेयर फॉल बढ़ सकता है. ऐसे में लोग बालों को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों को अंदर से पोषण देकर भी उनकी सेहत बेहतर बनाई जा सकती है?
आजकल बायोटिन गमीज काफी लोकप्रिय हो रही हैं. रंग-बिरंगी और स्वादिष्ट दिखने वाली ये गमीज बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए जानी जाती हैं. हालांकि बाजार में मिलने वाली सभी गमीज हेल्दी हों, यह जरूरी नहीं है. ऐसे में आप इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.
बायोटिन गमीज बनाने के लिए सामग्री
- ऑरेंज या मिक्स बेरी जूस (½ कप ताजा)
- जिलेटिन (2 बड़े चम्मच बिना फ्लेवर वाला)
- शहद या मेपल सिरप (1 बड़ा चम्मच)
- बायोटिन
- नींबू का रस (½ छोटा चम्मच)
- सिलिकॉन गमी मोल्ड
बायोटिन गमीज कैसे बनाएं?
- एक छोटे पैन में फलों का जूस डालें और धीमी आंच पर गर्म करें.
- ध्यान रखें कि जूस उबलने न पाए.
- अब धीरे-धीरे जिलेटिन डालें और लगातार चलाते रहें ताकि यह अच्छी तरह घुल जाए.
- अगर आप हल्का मीठा स्वाद चाहते हैं, तो इसमें शहद या मेपल सिरप मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- गैस बंद कर दें. अब बायोटिन कैप्सूल खोलकर या टैबलेट को बारीक पीसकर मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- नींबू का रस डालकर एक बार फिर मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार मिश्रण को सावधानी से सिलिकॉन गमी मोल्ड में डाल दें.
- मोल्ड को लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें.
- जब गमीज सख्त हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें.
- गमीज को एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर करें। ये करीब एक सप्ताह तक ताजा रह सकती हैं.
बायोटिन के नेचुरल स्रोत
केवल गमीज पर निर्भर रहने के बजाय बायोटिन से भरपूर चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
- अंडे की जर्दी
- बादाम
- अखरोट
- मूंगफली
- सूरजमुखी के बीज
- सैल्मन मछली
- मशरूम
- शकरकंद
- पालक
- ब्रोकली
- एवोकाडो
- दालें और बीन्स
घर पर बनी बायोटिन गमीज के फायदे
- आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते
- सिंथेटिक रंगों की जरूरत नहीं पड़ती
- ज्यादा रिफाइंड शुगर से बचा जा सकता है
- केमिकल फ्लेवर नहीं होते
- ताजे फलों के जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है
इसे भी पढ़ें: रात के बचे चावल फेंकने की गलती न करें, 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी पकौड़े और लें बारिश का मजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं