विज्ञापन

हल्दी में मिलावट का खतरा! घर बैठे ऐसे करें असली-नकली हल्दी की पहचान, FSSAI ने बताया आसान टेस्ट

Asli Haldi Kaise Pehchane: आज के समय में कुछ लोग अपने निजी फायदों के लिए इसमें मिलावट कर रहे हैं. जिस वजह से इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में अगर आप हल्दी की शुद्धता की पहचान करना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.

हल्दी में मिलावट का खतरा! घर बैठे ऐसे करें असली-नकली हल्दी की पहचान, FSSAI ने बताया आसान टेस्ट
हल्दी असली है या नकली घर पर इन तरीकों से करें पहचान.

Asli Haldi Kaise Pehchane: हल्दी उन मसालों मे है जिनका इस्तेमाल खाने के अलावा बीमारियों में और स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इतने सारे गुणों से भरपूर हल्दी का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप असली हल्दी का सेवन करें. बता दें कि हल्दी एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने लोगों से हर रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों, खासकर हल्दी में मिलावट को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. हाल ही में X (ट्विटर) पर एक पोस्ट में FSSAI ने खाने में मिलाए जाने वाले आर्टिफिशियल रंगों के खतरे के बारे में बताया और हल्दी पाउडर की शुद्धता चेक करने का एक आसान घरेलू तरीका भी साझा किया.

संस्था ने अपने Eat Right India अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाते हुए कहा, “आर्टिफिशियल रंग स्वस्थ डाइट का हिस्सा नहीं हैं. पानी से किया जाने वाला एक छोटा सा टेस्ट हल्दी की सच्चाई बता सकता है. इस्तेमाल करने से पहले जरूर जांच लें.” 

Latest and Breaking News on NDTV

हल्दी में मिलावट के नुकसान?

हल्दी भारतीय किचन का एक जरूरी हिस्सा है और इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं. लेकिन इसमें आर्टिफिशियल रंग और हानिकारक केमिकल मिलाने की समस्या बढ़ती जा रही है. ये मिलावट हल्दी को ज्यादा चमकीला और अट्रैक्टिव बना देती है, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे पाचन पर असर पड़ सकता है और शरीर की सेहत भी बिगड़ सकती है.

घर पर ऐसे करें हल्दी की जांच

FSSAI ने हल्दी की शुद्धता जांचने के लिए एक आसान पानी वाला टेस्ट बताया है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं. FSSAI के अनुसार, इस टेस्ट का रिजल्ट साफ-साफ फर्क दिखाता है:

  • दो साफ गिलास में पानी लें.
  • दोनों में थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डालें.
  • कुछ मिनट तक बिना हिलाए छोड़ दें.

शुद्ध हल्दी

हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला हो जाएगा.

मिलावटी हल्दी

पानी तुरंत गहरे पीले रंग में बदल जाएगा, जो आर्टिफिशियल रंग होने का संकेत है.

यह आसान तरीका आपको अपने घर की हल्दी की क्वालिटी समझने में मदद कर सकता है.

Eat Right India का उद्देश्य

यह पहल Eat Right India अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद लोगों को सुरक्षित और हेल्दी खाने के लिए जागरूक करना है. ऐसे आसान घरेलू टेस्ट शेयर करके FSSAI लोगों को बिना किसी स्पेशल गैजेट के घर पर आसानी से चीजों का टेस्ट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या आप भी खून बढ़ाने के लिए खा रहे हैं अनार, तो जान लें इसमें नहीं होता आयरन, एक्सपर्ट ने बताया फायदे और पोषक तत्व

मिलावटी हल्दी से बचने के आसान टिप्स

  • हमेशा भरोसेमंद ब्रांड या विश्वसनीय दुकानदार से हल्दी खरीदें.
  • बहुत ज्यादा चमकीली पीली हल्दी से बचें.
  • पैकेट पर FSSAI सर्टिफिकेशन जरूर चेक करें.
  • मसालों को सही तरीके से स्टोर करें.

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

आजकल खाने में मिलावट आम होती जा रही है, ऐसे में हल्दी की ये छोटी-सी जांच आपके लिए बड़ा फर्क ला सकती है. जो खाना आप खाते हैं, उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. जैसा कि FSSAI कहता है, कुछ मिनट की जांच आपको लंबे समय के स्वास्थ्य जोखिम से बचा सकती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com