विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

Better Digestion Remedies: पेट में झटपट आराम पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Remedies For Digestion: ठंड का सीजन चल रहा है. इस दौरान गर्मागर्म फ्राइड चीजें खाने का खूब मन करता है. हम में से ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में फ्राइड चीजें, जैसे भजिया, पकौड़े, समोसे आदि खाना पसंद करते हैं. लेकिन ये चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, उतनी ही पेट के लिए हानिकारक हैं.

Better Digestion Remedies: पेट में झटपट आराम पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन
Better Digestion Remedies: ठंड के मौसम में कई लोगों को पेट साफ न रहने की दिक्कत होती है.
  • पेट साफ न होने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है.
  • फ्राइड चीजों का ज्यादा सेवन पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है.
  • सलाद को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Home Remedies For Digestion: ठंड का सीजन चल रहा है. इस दौरान गर्मागर्म फ्राइड चीजें खाने का खूब मन करता है. हम में से ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में (Home Remedies For Digestion) फ्राइड चीजें, जैसे भजिया, पकौड़े, समोसे आदि खाना पसंद करते हैं. लेकिन ये चीजें खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, उतनी ही पेट के लिए हानिकारक हैं. फ्राइड चीजों का ज्यादा सेवन पाचन-तंत्र को बिगाड़ सकता है. ठंड के मौसम में कई लोगों को पेट साफ न रहने की दिक्कत होती है. खासतौर पर जब हम फ्राइड और फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करते हैं. पेट साफ न होने की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है. जो काफी तकलीफ देने वाली हो सकती है. कब्ज होने पर पेट में दर्द, जी मिचलाना, खट्टी डकार आना, पेट गैस आदि की समस्या हो सकती है. लेकिन इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ घरेलू चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो पाचन को बेहतर और पेट में आराम पहुंचाने में मदद कर सकती हैं.

पाचन-तंत्र को बेहतर रखने में मददगार हैं ये चीजेंः

1. सौंफः

सौंफ एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो पेट गैस से राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है. सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

foa4d6o8

सौंफ एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो पेट गैस से राहत पहुंचाने में मदद कर सकता है. Photo Credit: iStock

2. लस्सीः

अगर आपने कुछ ऑयली खाया है. जिससे पेट में गैस और अपच की समस्या हो रही हैं, तो आपके लिए लस्सी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि ठंड में लस्सी का सेवन रात में नहीं दिन के समय करें. लस्सी में जीरा और काला नमक डालकर पीने से पेट में तुरंत आराम मिल सकता है.

3. सलादः

सलाद को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आपने हैवी चीजें खाई हैं. जिससे आपका पाचन बिगड़ गया है, तो आप सलाद का सेवन करें. सलाद में काला नमक, भुना जीरा और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर को डालकर खाएं, इससे पेट गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है.

4. लेमन वॉटरः

पेट ठीक से साफ न होने पर या ज्यादा फ्राइड चीजें खाने से पेट में भारीपन महसूस होने पर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं. इसमें आप काला नमक भी डाल सकते हैं.   

पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Badam Ka Halwa: सर्दियों के लिए बेस्ट स्वीट डिश है बादाम का हलवा-Recipe Video Inside
Yakhni Biryani: लंच डिनर पार्टी किसी भी समय के लिए परफेक्ट डिश है चिकन यखनी बिरयानी
Zinc Rich Food Source: इन 7 जिंक रिच फूड्स को डाइट में शामिल कर सर्दियों में खुद को रख सकते हैं हेल्दी
Strawberry For Health: मोटापा से लेकर पाचन तक, स्ट्रॉबेरी खाने के अद्भुत फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digestion Foods, Digestion Causes, Better Digestion Remedies, Home Remedies For Digestion, Get Instant Relief To Digestion, Digestion Problem, Boost Digestive System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com