दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है
- वेजिटेरियंस के पास हाई प्रोटीन डाइट के ढेरों ऑप्शन हैं
- किनुआ और पनीर जैसी चीजों को खाकर आप वजन घटा सकते हैं
- प्रोटीन ब्लड सेल्स के लिए बेहद जरूरी है
नई दिल्ली:
शरीर के विकास में प्रोटीन सबसे अहम रोल निभाते हैं. ब्लड सेल्स बनाने के लिए प्रोटीन वाली डाइट लेना बेहद जरूरी है. यही वजह है कि खाने में प्रोटीन को काफी अहमियत दी जाती है. प्रोटीन न सिर्फ आपके नाखूनों और बालों को हेल्दी बनाते हैं बल्कि शरीर के टिश्यू यानी उत्तकों का निर्माण और मरम्मत भी करते हैं. हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टलिज, त्वचा और खून सभी को प्रोटीन चाहिए. ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्र में प्रोटीन खाया जाए.
घटाना है वजन तो इन 4 तरीकों से खाएं खीरा
आमतौर पर जो लोग नॉनवेज खाते हैं उन्हें भरपूर प्रोटीन मिल जाता है. लेकिन वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन रिच डाइट लेना कई बार चैलेंज बन जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो हम आपको प्रोटीन के ऐसे वेज ऑप्शन बता रहे हैं जो ज्यादा सस्ते, इन्वायरमेंट फ्रेंडली और लो कैलोरी वाले फूड आइटम हैं. यही नहीं इन्हें खाने से आपके शरीर का वजन तो कम होगा ही साथ ही पूरा पोषण भी मिलेगा.
1. किनुआ (Quinoa)
पिछले कुछ समय में किनुआ की पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ गई है. किनुआ की खासियत है कि यह ग्लूटन-फ्री होने के साथ ही हाई प्रोटीन डाइट है. यही नहीं इसमें जरूरी सभी 9 एमिनो एसिड पाए जाते हैं. न्यूट्रिशिन से भरपूर किनुआ में मौजूद फाइबर और लो ग्लिसमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मददगार हैं. किनुआ में आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. किनुआ में हाई प्रोटीन होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर भूख शांत रखता है. इसका मतलब यह है कि आपका पेट भरा भी रहेगा और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में किनुआ को जल्द से जल्द शालि कर लीजिए.

2. लो फैट पनीर
पनीर हर घर की पसंद है. हर उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. पनीर से हमारे शरीर को प्रोटीन मिलता है. हालांकि आप किस दूध के पनीर का इस्तेमाल कर रहे हैं उस पर प्रोटीन और कैलोरी काउंट काफी कुछ डिपेंड करता है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको गाय के दूध से बने लो फैट पनीर का इस्तेमाल करना चाहिए. पनीर Conjugated Linoleic Acid का भी अच्छा स्रोत है. दरअसल, यह एक तरह का फैटी एसिड है जो फैट बर्न करने में आपकी मदद करता है.

हरी इलायची घटा सकती है आपका बढ़ता वजन
3. दाल और फलियां
दाल के बिना भारतीय थाली अधूरी है. मूंग, अरहर, राजमा और छोले ये सभी दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं. यही नहीं ये दालें शरीर को फाइबर, फोलेट और जिंक का पोषण भी देती हैं. दाल उन वेजिटेरियन और जिम जाने वाले लोगों के लिए पर्फेक्ट मील है जो प्रोटीन इनटेक से समझौता किए बिना वजन घटाना चाहते हैं. आप इनको सलाद, सूप, चीला या फिर भी नॉर्मल दाल की तरह खा सकते हैं. बस इस बात का ध्यान रखिए कि दाल बनाते वक्त कम से कम तेल का इस्तेमाल करें. बेहतर रहेगा अगर घी में जीरा, हींग और राई का तड़का लगाकर दाल बनाई जाए.

4. दूध
दूध भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. दूध में प्रोटीन के अलावा भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी होता है, जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है. अगर आप वजन घटा रहे हैं तो लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करें.
वजन घटाने के लिए पी रहे नींबू पानी तो आपके लिए ये जानना है जरूरी
5. ड्राई फ्रूट्स
दिन की शुरुआत क्रंच के साथ करें. बादामद और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन व फाइबर का अच्छा सोर्स हैं. यही नहीं इनमें मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स फ्री रैडिकल्स से हमारी रक्षा करते हैं.

डिस्क्लेमर: ऊपर जेनेरिक जानकारी दी गई है. यह डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.
Video: जानिए मेडिटेशन का वजन घटाने से क्या संबंध है?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
High Protein Vegetarian Food