विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2015

Menu of Shahid ki Shaadi: मेहंदी और कॉकटेल पार्टी में यह मेन्यू था हिट

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

Menu of Shahid ki Shaadi: मेहंदी और कॉकटेल पार्टी में यह मेन्यू था हिट
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में हर कोई फूड मेन्यू को जानने के लिए उत्सुक हो रहा है। चलिए, आपकी इस उत्सुकता को कम कर देते हैं, क्योंकि हमारे पास हैं अंदर के खाने की कुछ फोटोज, जिन्हें देख आपका मन भी खाने को मचल उठेगा।

सभी के दिमाग में चल रहे सवालों के जवाब हमारे पास हैं। आपको बता दें कि 6 जुलाई से शाहिद की शादी के कार्यक्रम शुरू हुए थे, जिसमें शादी से पहले के रीति-रिवाजों को पूरा किया गया। ब्राइड मीरा राजपूत के असोला फार्महाउस, छत्तरपुर में सुबह से ही मेंहदी का कार्यक्रम रखा गया था। यह देखने में बहुत ही सुंदर लग रहा था, एकदम परियों की कहानी जैसा।

 

 

स्वाद ही नहीं सेहत को भी बढ़ाती है डार्क चॉकलेट...

Dhanteras 2018: कब है धनतेरस, पूजा विधि, मुहूर्त, जानें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना

Karwa Chauth 2018: तिथि, पूजा विधि, चांद निकलने का समय, शुभ मुहूर्त और स्पेशल फूड

Karva Chauth 2018 (Karwa Chauth): सरगी में क्या खाएं कि पूरा दिन रहें एनर्जी से भरपूर

इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्‍स‌‌‌‌‌‌...


 

 




समारोह ले चाट फैक्टरी द्वारा आयोजित ब्रंच के साथ शुरू किया गया। शाहिद कपूर के पैरंट्स पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक परिवार के अन्य 50 सदस्यों के बीच उपस्थित थे।

स्वादिष्ट चुरमुर की चाट :


कोलकाता के टैंगी पुचकाज़(गोलगप्‍पे) को इमली और पुदीना के पानी के साथ रोचक तरीके से परोसा गया :


 

सुबह की ये गलती पड़ सकती है भारी, बढ़ा सकती है वजन

क्यों जीभ पर रखते ही पल भर में पिघल जाती है चॉकलेट?

Arhar Dal For Health: अरहर दाल के फायदे, जानें कैसे झटपट बनाएं रेस्तरां स्टाइल दाल फ्राई

Raita For Weight Loss: ये 3 रायते कम करेंगे वजन और डाइटिंग भी बनेगी जायकेदार...

Prevent Vomiting: कैसे रोकें उल्टियां, ताकी ट्रैवल के दौरान न हो परेशानी, 7 घरेलू नुस्खे

 


 

देखते ही मुंह में पानी ला देने वाली छीना भल्ला पापड़ी पर पड़ रही फूलों की छाया उनको और आकर्षक बना रही थी :


काउंटर को रोचक तरीके से सजाया गया था। कई अलग तरह के प्रॉप्स का इस्तेमाल किया गया। जैसे- किताबों का ढेर देखने में थोड़ा विचित्र था, लेकिन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था :


सेलिब्रेशन पूरे दिन चला और साथ ही कॉकटेल पार्टी का भी आयोजन किया गया। यह एक छोटा-सा फंक्शन था, जिसे शादीशुदा जोड़े के करीबी दोस्तों ने एंजॉय किया। मेन्यू में बेक ब्रेड कप में ठंडी चना पकौड़ी चाट, सफेद मटर रगड़ा के साथ आलू स्फिर चाट, दो तरह की वस़ाबी मटर और क्रीमी मशरूम से भरी क्रिस्पी आगरे की आलू टिक्की और हां, क्रिस्पी लेमनग्रास से भरा मार्टिनी ग्लास और पोक चोई चाट पार्टी में मेहमानों के बीच सबसे ज़्यादा हिट थी।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शाहिद की शादी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com