- काले चने में फैट भी कम होता है.
- चने प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं.
- काले चने को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Healthy High-Protein Recipes: काले चने को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसे आप कच्चा, उबालकर, सब्जी और सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. चने किसी भी रूप में खाएं ये स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं. काला चना हर घर में आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक है. इसमें फैट भी कम होता है. चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं. चने प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं. चने के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है. चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी, एनीमिया, एनर्जी, वजन घटाने और पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं तो चलिए आज हम आपको चने से तैयार होने वाली कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
प्रोटीन से भरपूर चना रेसिपीजः (Healthy High-Protein Chana Recipes)
1. चना चाटः
भारत में विभिन्न प्रकार की चाट मिलती है जिनमें से काफी का मजा आप लोगों ने लिया होगा. इसी प्रकार आप आलू चाट की तरह काले चने की भी स्वादिष्ट चाट तैयार कर सकते हैं. इसे आलू, मसाले और नींबू का रस छिड़क कर बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसके सेवन से पाचन और प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Black Chickpeas Benefits: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चने का सेवन, जानें 5 जबरदस्त लाभ!

भारत में विभिन्न प्रकार की चाट मिलती है जिनमें से काफी का मजा आप लोगों ने लिया होगा .
2. ब्रेड चना बास्केटः
नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी की तलाश है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड चना बास्केल एक बहुत ही सिम्पल और हेल्दी रेसिपी है जो बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आएगी. यह एक बहुत ही बढ़िया एपेटाइजर, किड्स लंच बॉक्स या फिर किसी भी स्नैक टाइम के लिए तैयार किया जा सकता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. चना सूपः
चनों को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है. सेहतमंद रहने के लिए आप चने के सूप का सेवन कर सकते हैं. हल्के गर्म चनों के साथ लीक, सेलरी, ज़ुखीनी, स्क्वॉश, शिमला मिर्च और व्हाइट वाइन के स्वाद के साथ तैयार यह सूप आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. मसाला चनाः
मसालेदार चने हर किसी को पसंद होते हैं. मसाला चना एक ऐसी डिश है जिसे खाने से लेकर घर आए मेहमानों तक के लिए बनाया जा सकता है. मसाला चने का स्वाद ही इतना लाजवाब होता है कि इसे कोई भी खाने से मना नहीं कर सकता. मसाला चने को चटपटा बनाने के लिए साबुत मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Side Effects Of Clove: लौंग खाने के नुकसान जान हैरान हो जाएंगे आप
Diabetic-Friendly Recipes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट हैं ये 7 डिनर रेसिपी
High Protein Snack: प्रोटीन से भरपूर हेल्दी और टेस्टी ब्रेड चना बास्केट स्नैक्स
Brown Sugar Benefits: मोटापा कम करने से लेकर पाचन तक, ब्राउन शुगर खाने के कमाल के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं