- नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- नींबू के छिलकों को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
- नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं.
Health Benefits Of Lemon Peel: नींबू के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नींबू के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं जितना कि नींबू. नींबू के छिलकों को स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी गुणकारी माना जाता है. दरअसल नींबू के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं. नींबू पानी हमारे शरीर से गंदगी को साफ करने में मदद करता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के चलते हमारी स्किन ग्लो करने लगती है. नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए अच्छे माने जाते हैं. तोचलिए आज हम आपको नींबू के छिलकों के लाभों के बारे में बताते हैं.
नींबू के छिलको के फायदेः (Nimbu Ke Chilke Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार. नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
2. पाचनः
नींबू के छिलके से निकले तेल में डी-लाइमोनीन नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. नींबू के छिलके के इस्तेमाल से पाचन संबंधी समस्या को दूर किया जा सकता है.

Photo Credit: iStock
3. वजन घटानेः
नींबू के रस की तरह ही नींबू के छिलके से मोटापे को कम किया जा सकता है. नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है. पेक्टिन शरीर के वजन को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
4. कोलेस्ट्रॉलः
नींबू के छिलके में पाए जाने वाले पेक्टिन में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ हद तक मदद कर सकता है.
5. स्ट्रेसः
आज के समय में अधिंकाश लोगों में स्ट्रेस की समस्या देखी जाती है. नींबू के छिलकों में प्रचूर मात्रा में फ्लेवानॉयड पाया जाता है, जो स्ट्रेस को शरीर से दूर करने में मदद कर सकते हैं.
6. हड्डियोंः
नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
7. त्वचाः
नींबू के छिलके त्वचा के लिए अच्छे माने जाते हैं. नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और विटामिन-सी भी पाया जाता है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Diabetes Dessert: डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये शुगर फ्री फिरनी
Benefits Of Eating Grapes: इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर वजन को घटाने तक, अंगूर खाने के जबरदस्त लाभ
Cashews For Health: काजू खाने के 8 कमाल के फायदे
Pesto Chicken: डिनर में चाहते हैं कुछ यूनिक तो ट्राई करें पेस्तो चिकन रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं