- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है हरी मिर्च
- हरी मिर्च के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता.
- विटामिन ए से भरपूर हरी मिर्च आंखों लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.
Health Benefits Of Green Chilli: हरी मिर्च किसी भी खाने को चटपटा और टेस्टी बनाने का काम कर करती है. हरी मिर्च में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. आमतौर पर हरी मिर्च को स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई शोधों में मिर्च खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है. हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन -जॅक्सन्थिन आदि के गुण भी पाए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि हरी मिर्च खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. हरी मिर्च के सेवन से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है. दरअसल हरी मिर्च में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसे खाने से गर्मी महसूस होती है और फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है. हरी मिर्च में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. हरी मिर्च को पाचन और त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको हरी मिर्च से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.
हरी मिर्च खाने के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Eating Green Chilli)
1. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है हरी मिर्च, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बन सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Breakfast For Diabetes: डायबिटीज की समस्या से हैं परेशान, तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें!

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है हरी मिर्च Photo Credit: iStock
2. पाचनः
हरी मिर्च के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता. हरी मिर्च पाचन क्रियाओं को दुरुस्त करने में मदद कर सकती है. हरी मिर्च में डाइट्री फाइबर्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद कर सकते हैं.
3. त्वचाः
विटामिन-ई से भरपूर हरी मिर्च हरी आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही त्वचा में कसाव लाती है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत दिखाई देती है.
4. आंखोंः
विटामिन ए से भरपूर हरी मिर्च आंखों लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर होती है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप हरी मिर्च को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
अगर आप भी करते हैं इन पांच चीजों का ज्यादा सेवन तो आज से ही कर दें कम, वरना बढ़ सकता है स्ट्रेस!
Weight Loss And Immunity: 5 सब्जियां जो वजन कम करने के साथ इम्यूनिटी करेंगी बेहतर
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, बताया क्या है उनका 'कम्फर्ट फूड'
Kapoor sisters Lunch: करीना और करिश्मा कपूर ने लंच की बेहतरीन तस्वीर शेयर की, यहां देखें तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं