विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2021

Benefits Of Eating Cherries: तनाव को दूर करने में मददगार है चेरी, ये हैं चेरी खाने के अन्य लाभ

Health Benefits Of Eating Cherries: चेरी एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों जैसे कि केक, टार्ट, पीज और चीज़केक में किया जा सकता है. चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है, यह सबसे अधिक रोमांटिक फलों में से एक माना जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है.

Benefits Of Eating Cherries: तनाव को दूर करने में मददगार है चेरी, ये हैं चेरी खाने के अन्य लाभ
Benefits Of Cherries: चेरी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • चेरी स्वाद में खट्टा-मीठा होता है.
  • चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं.
  • चेरी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है.

Health Benefits Of Eating Cherries:  चेरी एक ऐसा फल है जिसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों जैसे कि केक, टार्ट, पीज और चीज़केक में किया जा सकता है. चेरी का वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम है, यह सबसे अधिक रोमांटिक फलों में से एक माना जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. यह एक गुठलीदार फल है. असल में चेरी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें थाईमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी 6, पैटोथेनिक एसिड, नियासिन, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, कैलोरी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं चेरी को कब्ज में भी काफी अच्छा माना जाता है, तो चलिए आज हम आपको चेरी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.

  

चेरी खाने के फायदेः (Cherries Khane Ke Fayde)

1. डायबिटीजः

चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इतना ही नहीं चेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर कई फलों से कम रैंक करता है. जो स्पाइक्स को ट्रिगर नहीं करते हैं और आपके रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर में क्रैश करते हैं. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन किया जा सकता है.

bi08ioeg

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए चेरी का सेवन किया जा सकता है. Photo Credit: iStock

2. कब्जः

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए चेरी फायदेमंद हो सकती है. चेरी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो पाचन में बहुत मदद करती है. चेरी के सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

3. इम्यूनिटीः

चेरी में मेलाटोनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार माना जाता है. चेरी में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. 

4. तनावः

आज के समय में अधिकांश लोगों में तनाव की समस्या देखी जा रही है. अगर आप भी तनाव की समस्या से परेशान हैं तो चेरी को अपनी डाइट में शामिल करें. चेरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits And Side Effects Of Apple: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान
Benefits Of Plums: आलूबुखारा खाने के पांच कमाल के फायदे
Summer Diet: चॉकलेट लवर्स के लिए टेस्टी सूरत स्टाइल कोल्ड कोको ड्रिंक (Recipe Video Inside)
Banana Tikki: घर आए मेहमानों के लिए नाश्ते में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं केले की टिक्की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cherries Benefits, Cherries For Diabetes, Cherries Health Benefits, Cherries In Summer, Cherries Recipes, Cherries For Better Sleep, Cherries Health Benefits Hindi, Cherries For Health, Cherries For Immunity, Health Benefits Of Eating Cherries, Benefits Of Eating Cherries, Cherries Khane Ke Fayde, चेरी खाने के फायदे, चेरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com