- आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है.
- डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
- चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर के लिए चॉकलेट कुकीज़ बना सकते हैं.
Happy Chocolate Day 2021: वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है, और आज यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है. वैलेंटाइन वीक का ये तीसरा दिन बेहद खास होता है. क्योंकि इस दिन वो अपने रिश्ते को एक मिठास के साथ शुरू करते हैं, एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. मीठे के साथ अपने रिश्ते को और मीठा बनाने वाला दिन है चॉकलेट डे. यदि आप उन लोगों में से हैं, जो डार्क चॉकलेट पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि चॉकलेट हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी होती है और साथ ही यह खाने में भी टेस्टी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी देशों के लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट के रूप में देते थे और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. इसलिए चॉकलेट बस टेस्ट की वजह से पसंद न करें, इसके गुणों की वजह से इसे पसंद करें, क्योंकि ये दिमाग में हैप्पी फीलिंग को भी बढ़ाती है. चॉकलेट खाने से ब्रेन से हैप्पिनेस फील कराने वाला हार्मोन डोपामाइन रिलीज होता है. इसलिए दिल हैप्पी-हैप्पी रहता है. तो चलिए आज हम आपको चॉकलेट से मिलने वाले फायदे और चॉकलेट डे को स्पेशल बनाने वाली रेसिपी के बारे में बताते हैं.
चॉकलेट खाने के फायदेः (Chocolate Khane Ke Fayde)
1. ब्लड प्रेशरः
शोध बताते हैं कि डार्क चॉकलेट में हाई मैग्नीशियम सामग्री पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को लो कर सकते हैं. डार्क चॉकलेट खाने से आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है. नाइट्रिक ऑक्साइड आपके शरीर में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला एक पदार्थ है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

शोध बताते हैं कि डार्क चॉकलेट में हाई मैग्नीशियम सामग्री पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को लो कर सकते हैं.
2. कोलेस्ट्रॉलः
डार्क चॉकलेट की मध्यम मात्रा के सेवन से एलडीएल कम हो सकता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल है, और एचडीएल बढ़ता है जो अच्छा कोलेस्ट्रॉल है. डार्क चॉकलेट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है.
3. मेमोरीः
डार्क चॉकलेट आपको फ़ोकस करने में मदद कर सकता है, आपकी मेमोरी को तेज कर सकता है और आपके मस्तिष्क की उम्र बढ़ने से बचा सकता है.
4. दिलः
एक शोध में पाया गया कि जब आप डार्क चॉकलेट खाते हैं, तो आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड में बदल डालते हैं जो दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं. यानि डार्क चॉकलेट आपके दिल को सेहतमंद रखने में मदद कर सकती है.
चॉकलेट कुकीज़ रेसिपीः
आज यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जा रहा है. वैलेंटाइन वीक का ये तीसरा दिन बेहद खास होता है. इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट के रूप में देते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर के लिए रिच, चंकी और चॉकलेट से भरी हुई कुकीज़ बना सकते हैं. जो आपके पार्टनर की कमजोरी बन सकती है और वो आपकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाएंगे. इस कुकीज़ के लिए, आपको मैदा, डार्क चॉकलेट, चीनी, बटर, कोको पाउडर, अंडा, वनीला एसेंस, नमक, बेकिंग सोडा, दूध की आवश्यकता होगी. बहुत ही कम समय में आप इस रेसिपी को बना सकते हैं. आपको बस इतना करना है.

आप अपने पार्टनर के लिए रिच, चंकी और चॉकलेट से भरी हुई कुकीज़ बना सकते हैं.
1. एक कटोरी लें शुगर और बटर को उपयोग व्हिस्की करें.
2. फिर मेल्ट चॉकलेट डालें, अच्छी तरह मिलाएं.
3. कुछ वेनिला एसेंस और अंडे को मिलाएं. और अच्छी तरह से मिलाएं.
4. चॉकलेट में छने हुए मैदा, कोको को एक स्पैटुला का उपयोग करके अच्छी तरह मिलाएं. ओवरमिक्स न करें, क्योंकि बेकिंग के बाद आपकी कुकीज टूट सकती हैं.
5. बैटर को 30 मिनट के लिए ठंडा करें.
6. अब अपने हाथ का उपयोग करते हुए, कुकी आटा से छोटी-छोटी बॉल को बाहर निकालें और उन्हें वह आकार दें जो आप चाहते हैं. इसे बेकिंग ट्रे पर रखें.
7. 8-10 मिनट के लिए 160 डिग्री पर बेक करें.
आपकी कुकीज तैयार हैं. इसे गर्म दूध के साथ पेयर कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं