विज्ञापन

Warm Water: पीने के लिए पानी का सबसे अच्छा तापमान क्या है?

Garam Pani Peene Ke Fayde: सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अद्भुत फायदे दे सकता है. यह शरीर को अंदर से स्वस्थ और ताजगी देता है. गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, पाचन को दुरुस्त करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

Warm Water: पीने के लिए पानी का सबसे अच्छा तापमान क्या है?
गुनगुना पानी पीने के प्रमुख फायदे

Garam Pani Peene Ke Fayde: सुबह के समय में शरीर पूरी तरह से सक्रिय होने की तैयारी में रहता है, अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय, कॉफी या सीधे नाश्ता कर लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अद्भुत फायदे दे सकता है. यह शरीर को अंदर से स्वस्थ और ताजगी देता है. गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, पाचन को दुरुस्त करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है.

गुनगुने पानी का सही तापमान और मात्रा

ध्यान रहे कि पानी इतना गर्म होना चाहिए कि हाथ से छूने पर गर्म लगे, लेकिन ज्यादा गर्म न हो, सामान्यतः 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है. सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास पानी पीना सबसे अच्छा रहता है, इससे दिन की शुरुआत ताजगी से होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, पेट का सही पाचन शरीर के बाकी हिस्सों की सेहत के लिए जरूरी है और गुनगुना पानी पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है. सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट में मौजूद खाना जल्दी पचता है, यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट फूलने या गैस की तकलीफ में राहत देता है.

शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक

इसके अलावा, गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, दिनभर के दौरान शरीर में जमा होने वाले विषैले तत्व और गंदगी को यह पानी बाहर निकालता है। इससे लिवर और किडनी को मदद मिलती है, आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है. यह प्रक्रिया शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.

ब्लड फ्लो और त्वचा के लिए लाभकारी

गुनगुना पानी ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है। यह शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाता है, जिससे खून तेजी से पूरे शरीर में दौड़ता है, ऑक्सीजन और पोषण हर अंग तक पहुंचता है, हृदय स्वस्थ रहता है और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है.

मांसपेशियों और पीरियड्स दर्द में राहत

सिर्फ पाचन और ब्लड फ्लो ही नहीं, बल्कि सुबह गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों और जोड़ों की अकड़न में भी राहत मिलती है. महिलाओं के पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ऐंठन कम करने में भी यह मददगार है.

वजन घटाने में सहायक

गुनगुना पानी वजन घटाने में भी मदद करता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं और भूख कम लगती है. अगर इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ लिया जाए, तो वजन घटाने में यह बेहद सहायक है.

नींबू पानी और जरूरी सावधानियां

गुनगुना पानी में आप चाहें तो नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं, लेकिन जिनका ब्लड प्रेशर बहुत हाई है या जिन्हें पेट की जलन या अल्सर की समस्या है, उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Bread Ke Nuksan: खाली पेट ब्रेड खाना पड़ सकता है भारी, बदल लें आदत, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन और शुगर लेवल

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com