How To Make Rose Lassi Recipe: चिलचिलाती गर्मी से बचने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए हममें से ज्यादातर लोग ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं. गले को सूकून देने के लिए ज्यादातर लोग बाजार में कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस का सेवन करते हैं. लेकिन बात जब घर की बनी ताजी लस्सी की हो तो कहने ही क्या. आज हम आपको एक ऐसी खास लस्सी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पीकर आप अपनी थकान तो भूल ही जाएंगे, साथ ही इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं 'गुलाब की पंखुड़ियों वाली लस्सी' की. यह न केवल दिखने में खूबसूरत है, बल्कि इसकी खुशबू और ठंडक आपके पूरे शरीर को तरोताजा कर सकती है.
क्यों खास है यह गुलाब लस्सी?
अक्सर हम सादा लस्सी या मैंगो लस्सी पीते हैं, लेकिन गुलाब की पंखुड़ियों और गुलकंद के साथ बनी यह लस्सी एक 'रॉयल' अहसास देती है. गुलाब की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की जलन को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है.

Photo Credit: Pexels
कैसे बनाएं गुलाब वाली लस्सी-
सामग्री-
- ताजा दही
- चीनी
- गुलाब का शरबत
- गुलकंद
- ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
- इलायची पाउडर
- बर्फ के टुकड़े
- ड्राई फ्रूट्स
विधि-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा दही लें. इसे मथानी या व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि यह एकदम स्मूद न हो जाए. ध्यान रखें कि लस्सी में गुठलियां नहीं होनी चाहिए.
- अब इसमें चीनी, गुलाब का शरबत और गुलकंद डालें. अगर आप चाहें तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. साथ ही इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर डाल दें, जिससे इसकी खुशबू लाजवाब हो जाएगी.
- थोड़ी सी ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को हाथों से हल्का सा क्रश करके दही में मिला दें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें. आप चाहें तो मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन हाथ से मथी हुई लस्सी का टेक्सचर ज्यादा अच्छा आता है.
- अब एक लंबा कांच का गिलास लें. गिलास की दीवारों पर थोड़ा सा गुलाब का शरबत डालकर उसे डेकोरेट करें. तैयार लस्सी को गिलास में डालें. ऊपर से थोड़ी ताजी गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें.
ये भी पढ़ें- बंगाली मिठाई खाने के हैं शौकीन, तो रेगुलर मिष्टी दोई से हटकर एक बार जरूर ट्राई करें Mango Mishti Doi, नोट करें रेसिपी
फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं