- स्वादिष्ट चिकन करीज आपको सभी को बेहद पसंद आएगी.
- डिनर पार्टी के लिए भी अच्छा विकल्प साबित होंगी.
- वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए हर रेसिपी बेहतरीन है.
वीकेंड आ गया है! और आप जानते हैं कि हम में से कुछ के लिए इसका क्या मतलब है. यह वह समय है जब हम अपनी स्ट्रिक डाइट को छोड़कर और आखिर में अपने कुछ पसंदीदा व्यंजनों का मजा ले सकें. चाहे वह किसी भी प्रकार की डिजर्ट हो, कोई मक्खन वाली सब्ज़ी हो या एक मीट वाली ग्रेवी- हम अंत में अपने पसंदीदा व्यंजन खा सकते हैं. लेकिन कभी-कभी, यह तय करते समय कि क्या पकाना है, हम कन्फ्यूज़ हो सकते हैं. तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो टेंशन न लें. यहां हम आपके लिए पांच स्वादिष्ट उत्तर भारतीय स्टाइल चिकन करी लाए हैं जो हर बाइट में आपको एक अलग स्वाद देती हैं. ये चिकन करी बनाने में आसान हैं और कुछ जायकेदार खाने की आपकी इच्छा को संतुष्ट करती है. तो, बिना इंतजार किए, आइए इन करी के व्यंजनों पर नजर डालें.
लंच या डिनर के लिए मिनटों बनाएं बेबी पोटैटो मसाला की यह खास रेसिपी

यहां 5 उत्तर भारतीय चिकन करी व्यंजन देखें:
बटर चिकन, जो सीधे पंजाबी किचन से आता है, पिछले कुछ सालों में बहुत लोकप्रिय रहा है. चिकन को भूनने से पहले रात भर मैरीनेट किया जाता है और टमाटर प्यूरी, क्रीम और मसालों के साथ पकाया जाता है. इस रेसिपी के साथ, आप डिश की क्लासिक क्रीमनेस का मजा ले सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमृतसरी चिकन
क्रीम, टमाटर और मसालों से बनी एक रिच, मक्खन जैसी ग्रेवी में बोनलेस चिकन के टुकड़े डालकर पकाया जाता है. खासतौर से छुट्टियों के मौसम के दौरान, इस व्यंजन को जरूर ट्राई करें, आपके पास अपने घर आने वाले गेस्ट्स को प्रभावित करने के लिए एक बढ़िया डिश होगी.
राजस्थानी चिकन बंजारा
चिकन बंजारा करी एक चिकन लवर्स की फेवरेट डिश है, रसदार, रसीले चिकन के टुकड़ों को एग्जॉटिक मसालों, प्याज और टमाटर के पेस्ट से बनी तीखी ग्रेवी में डिप किया जाता है. यह एक स्पेशल राजस्थानी डिश है.
कश्मीरी चिकन कोफ्ता
अगर एक स्वादिष्ट कश्मीरी डिश का स्वाद चखना चाहते हैं जो आपको पसंद है, तो आप इस रेसिपी को देखने से नहीं चूक सकते. जब आप कुछ चटपटा और मसालेदार खाना चाहते हैं तो कश्मीरी चिकन कोफ्ता रेसिपी एकदम परफेक्ट साबित होगी. बढ़िया कॉम्बिनेशन के लिए, रोटी या नान, चटनी और प्याज के साथ परोसें.
पहाड़ी चिकन
पहाड़ी मुर्ग चिकन को पालक, धनिया, और पुदीने की पत्तियों के साथ-साथ काली मिर्च, गरम मसाला और हरी मिर्च जैसे मसालों में मैरीनेट करके बनाया जाता है. मैरीनेट किए हुए चिकन को थोड़े से तेल में भूनकर प्याज के छल्ले, ब्रेड और चटनी के साथ परोसा जाता है.
चीज लवर्स को खूब पसंद आएगी मोजरेला चीज स्टिक की यह आसान रेसिपी(Watch Video)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं