विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2016

फास्ट फूड खाने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

Also Read in
फास्ट फूड खाने से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
न्यूयॉर्क: छोटों से लेकर बड़ों तक को आज के समय में फास्ट फूड खाना पसंद होता है। उनसे अगर खाने के बारे में पूछा जाए, तो वह हमेशा फास्ट फूड प्रिफर करते हैं। अगर आपको भी बर्गर, पिज़्ज़ा और फ्रेंच फ्राइज़ खाना बहुत पसंद है, तो खाइए, मगर ज़रा कम मात्रा में!
यहां तक की हो सके तो इससे परहेज ही करिए, क्योंकि इन्हें खाकर आप हानिकारक रसायनों की चपेट में आ सकते हैं, जिसे थेलेट्स कहा जाता है। थेलेट्स का प्रयोग खाने को पैक करने में किया जाता है। एक नए शोध से पता चला है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल किए जाने वाले डेयरी और खाद्य उत्पाद के उत्पादन और पैकेजिंग में थेलेट्स नामक औद्योगिक रसायन का प्रयोग किया जाता है।
शोध से यह भी पता चला है कि जो लोग ज़्यादा फास्ट फूड खाते हैं, उनके मूत्र में थेलेट्स का स्तर उन लोगों से 24 से 40प्रतिशत ज़्यादा होता है, जो फास्ट फूड कभी-कभी खाना पसंद करते हैं। अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के अस्सिटेंट प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता अमी जोटा ने कहा कि “थेलेट्स के कारण बच्चों और युवाओं में कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं”।
यह शोध ‘एन्वायरमेंटल हेल्थ पर्सपेक्टिव’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fast Food, Junk Food, Health Problem, Burger, Pizaa, Fries, फास्ट फूड, जंक फूड, हेल्थ प्रॉब्लम, बर्गर, पिज़्जा, फ्राइज़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com