करवा चौथ का व्रत हर शादीशुदा महिला के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह-सुबह सूरज निकलने से पहले सरगी खाई जाती है, ताकि दिनभर शरीर में ताकत बनी रहे. पारंपरिक रूप से सरगी की थाली में मीठी सेवइयां, फेनी, मिठाइयां और तले हुए पकवान ज्यादा रखे जाते हैं. लेकिन अगर आपको शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी है, तो यह मीठी और तली-भुनी चीजें आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं.
अब आप सोच रही होंगी सरगी में ऐसा क्या खाएं जिससे व्रत भी आराम से पूरा हो जाए और शुगर भी एकदम कंट्रोल में रहे?
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पनीर और ओट्स की नमकीन चिला:
अगर आप सुबह कुछ गर्म और चटपटा खाना पसंद करती हैं, तो ओट्स और पनीर का चीला एक परफेक्ट ऑप्शन है. ओट्स में फाइबर बहुत होता है जो पेट को देर तक भरा रखता है और शुगर को जल्दी बढ़ने नहीं देता.
- ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें.
- इसमें थोड़ा सा बेसन, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं.
- तवे पर हल्का सा घी लगाकर चीला सेकें और ऊपर से कसा हुआ पनीर डाल दें.
- यह खाने में बहुत स्वाद लगता है और दिनभर एनर्जी देता है.
ड्राई फ्रूट्स और मखाना शेक:
अगर आपको सुबह-सुबह ज्यादा भारी खाना खाने का मन नहीं होता, तो आप एक गिलास बिना चीनी वाला ड्राई फ्रूट शेक पी सकती हैं. मखाना और मेवे आपको पूरे दिन कमजोरी महसूस नहीं होने देंगे.
- एक कप दूध में 4 से 5 भीगे हुए बादाम, 2 अखरोट और भुना हुआ मखाना डालकर मिक्सी में पीस लें.
- मिठास के लिए चीनी की जगह एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिला लें.
- यह ड्रिंक आपके शरीर को पोषण भी देगा और शुगर भी स्पाइक नहीं करेगा.
भुना हुआ मखाना और भीगे हुए मेवे:
अगर आपके पास सुबह ज्यादा टाइम नहीं होता, तो यह सबसे सिंपल और असरदार तरीका है. ड्राई फ्रूट्स में गुड फैट्स और प्रोटीन होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लगातार ताकत देता रहता है.
- रात को ही 5 से 6 बादाम, 2 अखरोट और 1 चम्मच कद्दू के बीज पानी में भिगोकर रख दें.
- सुबह इन्हें छीलकर खाएं. साथ में एक कटोरी मखाने को हल्के से देशी घी में भूनकर सेंधा नमक छिड़क लें. यह कॉम्बिनेशन बहुत हल्का और सेहतमंद है.
इसे भी पढ़ें: भुना लहसुन खाने से क्या होता है? बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से लेकर इम्यूनिटी के लिए रामबाण, जानें खाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं