Karwa Chauth 2026 Moonrise Time LIVE Updates: आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा है. सुबह शुभ मुहूर्त में सरगी ग्रहण करने के बाद करवा चौथ के व्रत की शुरुआत हो गई है. शाम को शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की पूजा की जाएगी और चंद्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण किया जाएगा. आज दिल्ली-NCR समेत कुछ इलाकों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए हुए हैं. ऐसे में सभी को अब चांद दिखने का इंतजार है.
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 बजे से दोपहर 02:40 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:38 बजे से 06:04 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक, 30 अक्तूबर
आज आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद?
नोएडा: रात 8:16 बजे
दिल्ली: रात 8:17 बजे
गुरुग्राम: रात 8:18 बजे
कानपुर: रात 8:05 बजे
लखनऊ: रात 8:06 बजे
प्रयागराज: रात 8:06 बजे
कोलकाता: रात 7:47 बजे
पटना: रात 7:52 बजे
गया: रात 7:55 बजे
हरिद्वार: रात 8:09 बजे
चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
जम्मू: रात 8:14 बजे
अमृतसर: रात 8:18 बजे
रायपुर: रात 8:18 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
भोपाल: रात 8:31 बजे
इंदौर: रात 8:39 बजे
अहमदाबाद: रात 8:52 बजे
पुणे: रात 8:58 बजे
मुंबई: रात 9:00 बजे
करवा चौथ से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ
बठिंडा: रात 9 बजे हुआ चांद का दीदार, सुहागिनों ने चांद देखकर खोला करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ के पावन पर्व पर बठिंडा में व्रत रखने वाली महिलाओं का इंतजार रात करीब 9 बजे खत्म हुआ, जब आसमान में चांद के दर्शन हुए. चांद नजर आते ही व्रती महिलाओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने परंपरा के अनुसार चांद को अर्घ्य दिया और छलनी से चांद व अपने पति का चेहरा देखकर अपना निर्जला व्रत पूरा किया.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: आप भी कीजिए चांद का दीदार

Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: गुवाहाटी में बादलों के बीच हुआ चांद का दीदार
#WATCH | Assam: Moon sighted in Guwahati; women who are celebrating Karwa Chauth break their fast. https://t.co/C0yNZF4BKG
— ANI (@ANI) October 29, 2026
Karwa Chauth LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
#WATCH | Himachal Pradesh: Festive atmosphere at The Ridge in Shimla as married couples gather here to sight the moon and break their fast as they celebrate Karwa Chauth. https://t.co/LVlJjML1Tx
— ANI (@ANI) October 29, 2026
Karwa Chauth Moon Rise Timing LIVE Updates: शिमला में हुआ चांद का दीदार
#WATCH | Himachal Pradesh: Moon sighted in Shimla, women who are celebrating Karwa Chauth perform rituals with their husbands and break their fast. https://t.co/49pkvW3qtu
— ANI (@ANI) October 29, 2026
Karwa Chauth Chand Kab Niklega LIVE Updates: इस मंत्र का करें जाप
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आप “ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का जाप कर सकते हैं. मान्यता है कि यदि चांद बादलों के कारण दिखाई न दे, तो अर्घ्य देते समय इस मंत्र का 11 या 21 बार जाप किया जा सकता है.
Karwa Chauth Chand Kab Niklega LIVE Updates: चांद नहीं दिखे तो कैसे दें अर्घ्य?
अगर करवा चौथ के दिन चांद बादलों की वजह से दिखाई नहीं देता है, तो परंपरा के अनुसार महिलाएं चंद्रमा के उदय होने वाली दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दे सकती हैं. इसके लिए करवा में जल भरकर उसमें थोड़ा कच्चा दूध, कुछ चावल के दाने और सफेद फूल डालें. इसके बाद चंद्र देव का स्मरण करते हुए उस जल को अर्पित करें और उनकी पूजा करें. माना जाता है कि इससे व्रत की विधि पूरी हो जाती है, भले ही चांद प्रत्यक्ष रूप से दिखाई न दे.
Karwa Chauth Moon Rise Timing LIVE Updates: यहां जानिए अपने शहर में चांद निकलने का सही समय
🌕 करवा चौथ पर बादलों की वजह से चाँद नहीं दिख रहा? परेशान मत होइए! ☁️✨ अब जानिए अपने शहर में चाँद निकलने का सही समय, वो भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट पर। 📱 ✅ अपनी लोकेशन चुनें ✅ Moonrise Time देखें ✅ सही समय पर बाहर जाकर चाँद के दर्शन करें 🌙❤️ 🔗 वेबसाइट: https://t.co/BPpoTbykBF 🙏 इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि सभी को चाँद निकलने का समय पता चल सके। #IMD #IndiaMeteorologicalDepartment #MoonriseTime #KarwaChauth #करवाचौथ #WeatherUpdate #Mausam #ChandNikalneKaSamay #DigitalIndia @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 29, 2026
Karwa Chauth Chand Kab Niklega LIVE Updates: चांद नहीं दिखे तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत?
स्वामी दिनेश भारती गुरुजी के अनुसार, अगर मौसम खराब होने के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, तो महिलाएं घर पर ही श्रद्धा और विधि के साथ चंद्र देव की पूजा कर सकती हैं. इसके लिए एक थाली में सफेद चंदन से पूर्ण चंद्रमा बनाएं. चंद्रमा के चारों तरफ अक्षत और सफेद फूल लगाएं. इसके बाद 'ॐ चंद्राय नमः' और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए तीन बार थाली में अर्घ्य दें. पूजा करते समय मन में चंद्र देव के प्रति श्रद्धा रखें और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
स्वामी दिनेश भारती आगे बताते हैं, चंद्रमा की पूजा करने के बाद भगवान शिव को प्रणाम करने उनकी पूजा भी जरूर करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं. इसी कारण उन्हें चंद्रशेखर भी कहा जाता है. चंद्र देव की पूजा करने के बाद भगवान शिव को प्रणाम करें. इसके बाद हाथ जोड़कर तीन बार परिक्रमा करें और 'ॐ सोमाय नमः' तथा 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें.
अर्घ्य के जल का क्या करें?
पूजा के बाद अर्घ्य के जल को अपने मंगलसूत्र, मांग और पति के सिर पर लगाएं. इसके बाद पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्री को तुलसी के पौधे में अर्पित कर दें. इस तरह चंद्रमा दिखाई न देने पर आप अपना व्रत खोल सकते हैं,
Karwa Chauth Chand Kab Niklega: देशभर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार कर रहे लोग
दिल्ली समेत देशभर में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की. करवा चौथ के मौके पर चांदनी चौक बाजार में काफी चहल-पहल रही.
ज्योतिषी और वास्तु एक्सपर्ट मान्या का कहना है कि करवा चौथ का चांद रात 8:17 बजे निकलने की उम्मीद है. उन्होंने बादल छाए रहने पर महिलाओं को सलाह दी कि तय समय के अनुसार विधि-विधान से व्रत खोलें. उन्होंने बताया कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से दूर हैं, वे फोटो या वीडियो कॉल के माध्यम से अपना व्रत खोल सकती हैं.
मध्य प्रदेश के गुना में करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ दिखी. स्थानीय बाजारों में पारंपरिक और डिजाइनर करवे, सजी हुई छलनियां, पूजा की थालियां और श्रृंगार का सामान खरीदने वालों की काफी चहल-पहल रही. त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने 20 से 100 रुपए तक की कीमत वाले डिजाइनर करवे और 150 से 500 रुपए तक के सजावटी पूजा सेट काफी पसंद किए.
पंजाब के मोहाली में करवा चौथ से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल रही. महिलाएं इस त्योहार के लिए पूरे उत्साह के साथ खरीदारी करती दिखीं. यह त्योहार न केवल भावनात्मक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि इसमें पतियों का सहयोग भी देखने को मिलता है.
राजस्थान के बीकानेर से लेकर मध्य प्रदेश के राजगढ़ तक में करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. राजस्थान के अजमेर में ऋषि घाटी में 150 वर्ष पुराने चौथ माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं करवा चौथ की रस्में निभाने, अपने पतियों की लंबी उम्र की प्रार्थना करने, शादीशुदा जिंदगी और परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए इकट्ठा हुईं.
वहीं, राजस्थान के भरतपुर में अपने घर आश्रम में 150 से अधिक महिलाएं अलगाव और अपने परिवारों के साथ पुनर्मिलन को लेकर अनिश्चितता के बावजूद अपने पतियों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हुए करवा चौथ मनाती दिखीं. पंजाब के कपूरथला में महिलाएं करवा चौथ की रस्में निभाने और व्रत की पारंपरिक कथा सुनने के लिए श्री सत्य नारायण मंदिर में एकत्रित हुईं.
Karwa Chauth Chand Kab Niklega: हिमाचल प्रदेश के में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा?
- शिमला : रात में 8 बजकर 14 मिनट पर
- चंबा : रात में 8 बजकर 15 मिनट पर
- कुल्लू : रात में 8 बजकर 12 मिनट पर
- मनाली : रात में 8 बजकर 10 मिनट पर
- धर्मशाला : रात में 8 बजकर 14 मिनट पर
Karwa Chauth Moonrise Timing: कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण?
करवा चौथ पर पूरे दिन का व्रत चांद निकलने के बाद खोला जाता है. ये दिन का सबसे महत्वपूर्ण और खास समय माना जाता है. व्रत रखने वाली महिलाएं सबसे पहले छलनी से चांद को देखती हैं, जिसे श्रद्धा और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद वे चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. फिर पति अपनी पत्नी को पानी की पहली घूंट या कोई मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाता है. इसके साथ ही करवा चौथ का व्रत पूरा हो जाता है. व्रत खोलने के बाद महिलाएं भोजन और पानी ग्रहण करती हैं.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: करवा चौथ की परंपराएं निभा रही महिलाएं
#WATCH | Punjab | Women in Amritsar performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/rTF192QLpJ
— ANI (@ANI) October 29, 2026
Karwa Chauth Moonrise Timing: बादलों के कारण चांद दिखने में हो सकती है देरी
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है. लेकिन आज मौसम खराब होने के कारण सुहागिन महिलाओं को चांद का दीदार करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. दिल्ली में चंद्रोदय का संभावित समय रात 8:17 बजे है. लेकिन असल में चांद कब दिखाई देगा, ये स्थानीय मौसम पर निर्भर करता है.
Karwa Chauth Moonrise Time LIVE Updates: अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान
- चंद्रमा को अर्घ्य हमेशा तांबे, पीतल या मिट्टी कलश से अर्घ्य दें.
- कलश में थोड़ा सा कच्चा दूध, अक्षत और चांदी का सिक्का डालें.
- चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ध्यान रखें की जल की बूंदें पैरों पर न गिरें.
- जल अर्पित करने के बाद अपने ही स्थान पर तीन बार परिक्रमा करें.
Karwa Chauth Moonrise Time LIVE Updates: बादलों ने बढ़ाई टेंशन, करवा चौथ पर चांद देखने में हो सकती है परेशानी
करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आसमान में बादल छाए रहने के कारण चांद देखने में परेशानी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने लोगों को चांद निकलने के अनुमानित समय का ध्यान रखने की सलाह दी है.
उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही, दिल्ली में 29 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है.
डॉ. महापात्र ने आईएएनएस को बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख समेत उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. दिल्ली के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहेगी.
करवा चौथ पर चांद दिखने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर आईएमडी महानिदेशक ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में आसमान में बादल छाए रहेंगे. खासकर दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बादलों के कारण चांद देखने में कुछ परेशानी हो सकती है. आज विज्ञान के माध्यम से चांद निकलने के समय की जानकारी उपलब्ध है. ऐसे में लोग चांद निकलने के अनुमानित समय का पालन कर सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बादलों की मौजूदगी इस अवसर पर चांद देखने को प्रभावित कर सकती है.
Karwa Chauth Moonrise Time LIVE Updates: जानिए अपने शहर का चांद निकलने का समय
- दिल्ली: नई दिल्ली- रात 8:17 बजे
- उत्तर प्रदेश: गोरखपुर- शाम 7:56 बजे, वाराणसी- रात 8:02 बजे, लखनऊ- रात 8:06 बजे, कानपुर- रात 8:10 बजे, नोएडा- रात 8:16 बजे
- उत्तराखंड: देहरादून- रात 8:08 बजे, हरिद्वार- रात 8:09 बजे
- हरियाणा: गुरुग्राम- रात 8:18 बजे, चंडीगढ़- रात 8:12 बजे
- हिमाचल प्रदेश: शिमला- रात 8:10 बजे
- बिहार: पटना- शाम 7:52 बजे, भागलपुर- शाम 7:46 बजे
- छत्तीसगढ़: रायपुर- रात 8:18 बजे
- गुजरात: अहमदाबाद- रात 8:47 बजे, द्वारका- रात 9:09 बजे
- झारखंड: रांची- रात 7:58 बजे
- कर्नाटक: बेंगलुरु- रात 8:55 बजे
- केरल: तिरुवनंतपुरम- रात 9:04 बजे
- मध्य प्रदेश: भोपाल- रात 8:31 बजे
- महाराष्ट्र: नागपुर- रात 8:29 बजे, पुणे- रात 8:53 बजे, मुंबई- रात 8:56 बजे
- मणिपुर: इम्फाल- शाम 7:18 बजे
- मेघालय: शिलांग- शाम 7:25 बजे
- मिजोरम: आइजोल- शाम 7:26 बजे
- नागालैंड: कोहिमा- शाम 7:15 बजे
- ओडिशा: भुवनेश्वर- रात 8:03 बजे
- पंजाब: अमृतसर- रात 8:18 बजे
- राजस्थान: जयपुर- रात 8:23 बजे, जोधपुर- रात 8:41 बजे
- सिक्किम: गंगटोक- शाम 7:33 बजे
- तमिलनाडु: चेन्नई- रात 8:44 बजे
- तेलंगाना: हैदराबाद- रात 8:41 बजे
- त्रिपुरा: अगरतला- शाम 7:31 बजे
- पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी- शाम 7:35 बजे, कोलकाता- शाम 7:47 बजे
- आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा- रात 8:34 बजे
- जम्मू-कश्मीर: जम्मू- रात 8:14 बजे
- लद्दाख: लेह- रात 8:10 बजे
- अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर- शाम 7:13 बजे
- असम: डिब्रूगढ़- शाम 7:06 बजे, गुवाहाटी- शाम 7:23 बजे
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time LIVE Updates: यूपी में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?
- लखनऊ: रात 8:01 बजे
- कानपुर: रात 8:03–8:05 बजे
- वाराणसी: रात 7:57 बजे
- प्रयागराज: रात 8:01–8:02 बजे
- गोरखपुर: रात 7:52 बजे
- अयोध्या: रात 8 बजे
- आगरा: रात 8:13 बजे
- मेरठ: रात 8:09 बजे
- नोएडा: रात 8:11–8:12 बजे
- गाजियाबाद: रात 8:11 बजे
- अलीगढ़: रात लगभग 8:15 बजे
- बरेली: रात 8:05 बजे
- मथुरा: रात 8:15 बजे
- झांसी: रात 8:20 बजे
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद?
- भिलाई : रात में 8 बजकर 25 मिनट पर
- रायगढ़ : रात में 8 बजकर 17 मिनट पर
- बिलासपुर : रात में 8 बजकर 19 मिनट पर
- रायपुर : रात में 8 बजकर 24 मिनट पर
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time LIVE Updates: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए?
पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं. यह व्रत निर्जला रखा जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है.
उन्होंने बताया कि व्रत का शुभारंभ सुबह सरगी खाकर किया जाता है. सुबह तारों की छांव में यानी सूर्योदय से पहले, जब तक तारे आकाश में दिखाई देते हैं, तब तक सरगी खा ली जाती है और व्रत का संकल्प लिया जाता है. दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद व्रत का पारण रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है. चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं.
पंडित शिप्रा सचदेव ने बताया कि इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, उन्हें इस दिन कटिंग और सिलाई जैसे कामों से बचना चाहिए. चाकू, कैंची और सुई-धागे का प्रयोग नहीं करना चाहिए. साथ ही, जब तक व्रत पूरा न हो जाए, तब तक नदी पार करने से भी बचना चाहिए.
शिप्रा सचदेव के अनुसार, करवा चौथ की पूजा विशेष रूप से प्रदोष काल में की जाती है. इस दौरान माता गौरी की पूजा का विशेष महत्व होता है. पूजा के लिए माता गौरी के स्वरूप को स्थापित किया जाता है.
उन्होंने बताया कि कई जगहों पर दस सुहागन महिलाएं एक साथ मिलकर करवा माता की कथा सुनती हैं और पूजा करती हैं, जो बेहद शुभ माना जाता है. चंद्रमा की पूजा के बाद ही व्रत का समापन होता है.
करवा चौथ पर बायना निकालने की परंपरा का भी विशेष महत्व है. पंडित शिप्रा ने बताया कि बायना का मतलब होता है घुमाना. एक थाली में मटकी, फल, मेवा और अन्य सामग्री रखकर उसे घुमाया जाता है. यह बायना घर की सास या किसी अन्य बुजुर्ग सुहागन महिला को दिया जाता है. इसका स्वयं सेवन नहीं किया जाता.
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time LIVE Updates: बिहार के प्रमुख शहरों में आज चांद कितने बजे निकलेगा
Moon sighting time in Bihar: बिहार में कब होगा चंद्रोदय?
- बेगूसराय- शाम 7:49 बजे
- मुजफ्फरपुर-शाम 7:50 बजे
- मोतिहारी- शाम 7:50 बजे
- पटना-शाम 7:36 बजे
- पूर्णिया- शाम 7:42 बजे
- भागलपुर- शाम 7:40 बजे
- दरभंगा- शाम 7:41 बजे
- छपरा- शाम 7:53 बजे
- आरा- शाम 7:54 बजे
- सीवान- शाम 7:54 बजे
- गया- शाम 7:55 बजे
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: देश में कहां सबसे पहले और सबसे देर से दिखेगा चांद?
शहरवार गणना के मुताबिक, असम के डिब्रूगढ़ में चांद शाम 7:06 बजे निकलने की संभावना है. वहीं, गुजरात के द्वारका में रात 9:09 बजे चंद्रोदय हो सकता है.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: पंजाब और चंडीगढ़ में कब निकलेगा चांद?
Moon sighting time in Punjab : अहमदाबाद में रहने वाले लोगों को रात 8:52 पर चांद नजर आएगा.
Moon sighting time in Chandigarh : चंडीगढ़ में करवा चौथ का व्रत कर रही महिलाएं रात 8:12 पर पति के सााथ अपनी छत पर जाकर चांद को देख सकती हैं. सही समय पर पूरे विधि के साथ पूजा कर सकती हैं.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: करवा चौथ की आरती
ओम जय करवा मैया , माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया..
ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती..
ओम जय करवा मैया।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे..
ओम जय करवा मैया।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे..
ओम जय करवा मैया।
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: चांद नहीं दिखे तो क्या करें?
स्वामी दिनेश भारती गुरुजी के अनुसार, अगर मौसम खराब होने के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, तो महिलाएं घर पर ही श्रद्धा और विधि के साथ चंद्र देव की पूजा कर सकती हैं. इसके लिए एक थाली में सफेद चंदन से पूर्ण चंद्रमा बनाएं. चंद्रमा के चारों तरफ अक्षत और सफेद फूल लगाएं. इसके बाद 'ॐ चंद्राय नमः' और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए तीन बार थाली में अर्घ्य दें. पूजा करते समय मन में चंद्र देव के प्रति श्रद्धा रखें और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
स्वामी दिनेश भारती आगे बताते हैं, चंद्रमा की पूजा करने के बाद भगवान शिव को प्रणाम करने उनकी पूजा भी जरूर करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हैं. इसी कारण उन्हें चंद्रशेखर भी कहा जाता है. चंद्र देव की पूजा करने के बाद भगवान शिव को प्रणाम करें. इसके बाद हाथ जोड़कर तीन बार परिक्रमा करें और 'ॐ सोमाय नमः' तथा 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: दिल्ली-NCR समेत अन्य इलाकों में कब निकलेगा चांद?
Karwa Chauth Delhi NCR Moon Sighting: आज दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने या बारिश होने की स्थिति में चांद के दर्शन में देरी हो सकती है
- दिल्ली में रात 8:20 बजे
- नोएडा और गाजियाबाद में 8:21 बजे
- गुरुग्राम और सोनीपत में 8:22 बजे
- फरीदाबाद और पलवल में रात 8:23 बजे
- मेरठ में रात 8:18 बजे
- बुलंदशहर में करीब 8:20 बजे
Karwa Chauth 2026 LIVE: करवा चौथ पर कब करें पूजा? कालकाजी पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत से जानिए शुभ मुहूर्त
महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार यह पावन व्रत 30 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.
उन्होंने कहा, "इस दिन सुहागिन स्त्रियां सूर्योदय से लेकर चंद्र उदय तक उपवास रखती हैं और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं. इस व्रत में पूरे शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व है."
महंत जी ने पूजा की विधि के बारे में बताते हुए कहा कि व्रत के दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के बाद करवा चौथ की कथा सुनी जाती है. कथा सुनने के बाद सुहागिन महिलाएं आपस में करवा बदलने की परंपरा का भी निर्वाह करती हैं, जिसे बायना देना भी कहा जाता है.
इस बार के शुभ मुहूर्त की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, "इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक है. इस समय में पूजा करना अत्यंत उत्तम और फलदायी रहेगा."
महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने चंद्रोदय के समय किए जाने वाले अनुष्ठान के बारे में कहा कि यह इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. चंद्रोदय के समय स्त्रियां छलनी के अंदर दीपक रखकर पहले चंद्रमा के दर्शन करती हैं और फिर उसी छलनी में से अपने पति के मुख को देखती हैं. इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ती हैं.
उन्होंने कहा, "ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम और प्रीति बढ़ती है. यह कामना की जाती है कि उनका पति दीर्घायु हो, स्वस्थ रहे और उनका दांपत्य जीवन हमेशा सुखी बना रहे. भगवान शिव और माता पार्वती के आशीर्वाद से इस व्रत को करने वाली सभी महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं."
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: करवा चौथ का बायने का सामान
- आटे या मैदे से बने हुए मीठे पुए या मठरी
- सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और किशमिश
- सुहाग का सामान
- फल या मिठाई
- वस्त्र
- मिट्टी या धातु का करवा
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Timing LIVE: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?
Moon sighting time in Delhi : इस बार दिल्ली में करवा चौथ के दिन चांद रात 8 बजकर 17 मिनट पर देख सकते हैं. रात 8:17 से पहले सभी महिलाएं अपने घर का साराा काम निपटा लें. ताकि आराम से सही समय पर चांद देखर व्रत खोल सकें.
Moon sighting time in Mumbai : मुंबई में रहने वाले लोगों को रात 9:00 बजे चांद को देखने का मौका मिलेगा.
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: करवा चौथ 2026 सामग्री (Karwa Chauth 2026 Samagri List)
- मिट्टी, पीतल या तांबे का करवा
- करवा चौथ की सामग्री रखने के लिए थाली
- करवा ढकने के लिए ढक्कन या कटोरी
- करवा व्रत कथा की पुस्तक
- छलनी
- 5 या 7 सींक
- फूल
- माला
- कच्चा दूध
- पान
- कलश
- चंदन
- हल्दी
- चावल
- मिठाई
- दही
- देसी घी
- शहद
- पिसी हुई चीनी
- रोली
- कुमकुम
- मौली
- अक्षत
- आठ पूरियों की अठावरी
- बिछिया या पायल
- आटा की लोई
- थोड़े चावल
- घी का दीपक
- अगरबत्ती या धूपबत्ती
Karwa Chauth 2026 LIVE Updates: करवा चौथ की तिथि
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू हो गई है. वहीं, इस तिथि का समापन आज 29 अक्टूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जा रहा है. वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक रहेगा.