विज्ञापन

बच्चों का टिफिन बॉक्स आएगा खाली, बस विदेशी नाश्ते को दें देसी ट्विस्ट और बनाएं टेस्टी आलू मसाला टॉर्टिला

क्या आपके भी बच्चे आपसे यही कहते हैं कि हम रोज-रोज वही बोरिंग नाश्ता खाकर थक गए हैं, तो इस देसी ट्विस्ट के साथ एक बार जरूर ट्राई करें आलू मसाला टॉर्टिला, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

बच्चों का टिफिन बॉक्स आएगा खाली, बस विदेशी नाश्ते को दें देसी ट्विस्ट और बनाएं टेस्टी आलू मसाला टॉर्टिला
सिर्फ 10 मिनट में बनाएं आलू मसाला टॉर्टिला.
NDTV

अगर आप भी बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो रोज-रोज पोहा, आलू पराठा, पास्ता जैसे बोरिंग नाश्ते को छोड़े और ट्राई करें विदेशी स्टाइल का एक ऐसा नाश्ता, जिसे एकदम देसी और चटपटे ट्विस्ट के साथ बनाया जाता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं आलू मसाला टॉर्टिला (Aloo Masala Tortilla) की.

​यह दिखने में जितना फैंसी लगता है, बनाने में उतना ही आसान है. बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से आलू-चीज का मजेदार कॉम्बो, इसे खाते ही सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे. बच्चों के टिफिन के लिए तो यह एकदम परफेक्ट रेसिपी है. 

इस रेसिपी को यूट्यूब ​चैनल (@Eat Yammiecious) पर शेयर किया गया है. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता रेसिपी. (Image @Eat Yammiecious)

कैसे बनाएं आलू मसाला टॉर्टिला- (How To Make Aloo Masala Tortilla Recipe)

सामग्री-

  • ​मैदा- - 1/2 कप
  • ​मल्टी ग्रेन आटा- 1/2 कप
  • ​नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • ​तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • ​​उबले हुए आलू - 3 से 4
  • ​बारीक कटा प्याज - 1
  • ​कद्दूकस की हुई गाजर - 1
  • ​बारीक कटी हरी मिर्च - 1-2
  • ​भुनी हुई मूंगफली - 1/4 कप 
  • ​काला नमक  - 1/2 छोटा चम्मच
  • ​चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • ​भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ​लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • ​सादा नमक - 1/2 छोटा चम्मच (स्वाद के अनुसार)
  • ​बारीक कटा हरा धनिया - थोड़ा सा
  • टोमैटो केचप या शेजवान सॉस 
  • ​मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज 
  • शिमला मिर्च - ​बारीक कटी
  • ​बटर- सेंकने के लिए 

विधि-

  1. एक बर्तन में मैदा, गेहूं का आटा और आधा चम्मच नमक डालकर मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका एकदम सॉफ्ट आटा गूंद लें, जैसा हम रोटी के लिए बनाते हैं. 
  2. इसके बाद इसमें एक चम्मच तेल डालें और आटे को 3-4 मिनट तक अच्छे से खींचते हुए मलें, ताकि यह एकदम चिकना हो जाए. अब इसे ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  3. उबले हुए आलुओं को छीलकर एक बड़े बर्तन में चम्मच या कांटे की मदद से मैश कर लें. 
  4. ध्यान रहे, आलुओं का पेस्ट नहीं बनाना है, इसमें थोड़े-छोटे टुकड़े रहने चाहिए.
  5. अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस की गाजर, भुनी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालें. 
  6. इसके बाद काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सादा नमक डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका देसी-चटपटा मसाला तैयार है.
  7. आटे को एक बार फिर थोड़ा सा मल लें और नींबू के साइज की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. सूखे आटे की मदद से इसे बिल्कुल पतली रोटी की तरह बेल लें.
  8. अब तवे को तेज आंच पर गर्म करें और इस रोटी को सिर्फ 40 से 50 सेकंड के लिए दोनों तरफ से हल्का सा सेंक लें. 
  9. रोटी पर ज्यादा स्पॉट्स नहीं आने चाहिए, वरना यह कड़क हो जाएगी.
  10. अब एक टॉर्टिला रोटी लें. इसके ऊपर एक चम्मच टोमैटो केचप या शेजवान सॉस अच्छे से फैला लें. रोटी के आधे हिस्से पर 2 चम्मच आलू का मसाला रखें. 
  11. इसके ऊपर ढेर सारा चीज और थोड़ी सी कटी हुई शिमला मिर्च डालें. अब रोटी के दूसरे खाली हिस्से को मसाले के ऊपर पलटकर हल्का सा दबा दें.
  12. तवे या फ्राइंग पैन में थोड़ा सा तेल और बटर गर्म करें. अब तैयार टॉर्टिला को धीमी से मध्यम आंच पर पैन में रखें. इसे दोनों तरफ से पलटकर तब तक सेकें.
  13. जब तक कि यह एकदम गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए और अंदर का चीज अच्छे से पिघल न जाए.
  14. ​बस, आपका गरमा-गरम, क्रिस्पी और चीजी आलू मसाला टॉर्टिला तैयार है! इसे बीच से कट करें और केचप या हरी चटनी के साथ मजे से खाएं.

कुकिंग टिप्स- 

  • ​टॉर्टिला रोटी को तवे पर बहुत ज्यादा देर न सेकें. इसे सिर्फ 40-50 सेकंड ही अलट-पलट कर सेंकना है, नहीं तो फोल्ड करते समय रोटी टूट जाएगी या चबाने में रबर जैसी लगेगी.
  • आप इन टॉर्टिला रोटियों को पहले से बनाकर एक कपड़े में लपेटकर डिब्बे में रख सकते हैं और जब भी नाश्ता बनाना हो, फटाफट स्टफिंग करके सेंक सकते हैं.
  • आलू के मसाले में भुनी हुई मूंगफली डालने से हर बाइट में एक बेहतरीन क्रंच आता है, इसे स्किप न करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल का खास नाश्ता, कटोरी में बनाओ कटोरी में खाओ, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tortilla Recipe, Tortilla Wrap, Desi Nashta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com