विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2015

15 अगस्त से 30 नवंबर तक दिल्ली में डिस्परिन, ब्रूफेन, जैसी दवाओं की बिक्री पर रोक

दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त से 30 नवंबर तक नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इनफ्लेमैटरी दवाओं की खुली बिक्री पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है.

15 अगस्त से 30 नवंबर तक दिल्ली में डिस्परिन, ब्रूफेन, जैसी दवाओं की बिक्री पर रोक
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने 15 अगस्त से 30 नवंबर तक एस्पिरिन, डिस्पिरिन, ब्रूफेन, वॉवरन जैसे नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इनफ्लेमैटरी दवाओं की खुली बिक्री पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। ये दवाएं तभी खरीदी जा सकेंगी, जब किसी मान्यता डॉक्टर ने मरीज को इन दवाओं का सेवन करने की लिखित सलाह दी हो।

सरकार ने यह पाबंदी लगाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे डेंगू मरीजों को खतरा पैदा हो सकता है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, केमिस्टों द्वारा नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इनफ्लेमैटरी दवाओं (एस्पिरिन, डिस्परिन, ब्रूफेन, वॉवरन इत्यादि) की बिक्री पर 15 अगस्त से 30 नवंबर तक पाबंदी होगी। किसी डॉक्टर की लिखित सलाह पर ही ये दवाएं बेची जा सकेंगी।

 

ताजा लेख-

Ashwagandha Side Effects: इन 8 लोगों को नहीं खाना चाहिए अश्वगंधा, अश्वगंधा के नुकसान

8 नए होटल खोलेगी इंडियन होटल्स कंपनी, पांच साल में इनती वृद्धि पर नजर

आंतों के कैंसर का खतरा कम करती हैं गोभी और ब्रोकली

रोज सुबह भूखे रह जाते हैं चीन के एक-तिहाई लोग, क्या है इसकी वजह...

Weight Loss: इन 3 असरदार Diet Tips से वजन कम होगा, गायब हो जाएगा बैली फैट...

इस त्योहारी सीजन में फिट रहने के लिए आपके काम आएंगे ये टिप्‍स‌‌‌‌‌‌...

दशहरा 2018 : पौराणिक कथाओं की झलक और टेस्टी फूड का स्‍वाद

Arhar Dal For Health: अरहर दाल के फायदे, जानें कैसे झटपट बनाएं रेस्तरां स्टाइल दाल फ्राई

 

अधिकारी ने बताया कि डेंगू विशेषज्ञों के मुताबिक ये दवाएं हैमरेज के लक्षण पैदा कर सकती हैं और इससे डेंगू मरीजों की जान भी जा सकती है। शनिवार को एक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शहर के सभी अस्पतालों के मेडिकल अधीक्षकों को निर्देश दिया के वे एनएस1 एंटीजेन डिटेक्शन किट खरीदें और डेंगू के मौसम के दौरान पर्याप्त संख्या में बिस्तरों का इंतजाम करें।

 

और खबरों के लिए क्लिक करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दर्दनिवारक गोली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com