विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

आप भी खाते हैं दलिया तो, जान लें इसे बनाने का सही तरीका और खाने का सही समय तभी मिलेगा फायदा

Dalia Khane ke Fayde: अगर आप भी हेल्दी समझकर दलिया खाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि दलिया खाने का सही समय और सही तरीका क्या है.

आप भी खाते हैं दलिया तो, जान लें इसे बनाने का सही तरीका और खाने का सही समय तभी मिलेगा फायदा
क्या आपको पता है दलिया खाने का सही तरीका.

Dalia Khane ke Fayde: हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए सबसे पहला कदम है अच्छा खाना. समय कम है लेकिन खाना हेल्दी और टेस्टी होना चाहिए और कम समय में बनकर तैयार होना चाहिए. इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है दलिया, जिसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है और उसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है. ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसे हर उम्र के लोग खा सकते हैं, लेकिन किस समय दलिया खाना चाहिए, ये जानना भी बहुत जरूरी है.

दलिया खाने के फायदे

दलिया पचने में आसान होता है और यह शरीर को फायदा पहुंचाता है. दलिये में "खराब" कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम होता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है. इसके साथ ही दलिया में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होते हैं, जो काफी हद तक हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. दलिया का सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसे बहुत ही हल्का खाना माना गया है. दलिया में फाइबर और कैलोरी दोनों होती हैं, जो जल्दी भूख नहीं लगने देती और वजन भी बढ़ने नहीं देती.

ये भी पढ़ें:  बादाम को अगर बिना भिगोए छिलके के साथ खा लेंगे तो क्या होगा?

दलिया पाचन तंत्र को ठीक तरीके से चलाने में मदद करता है. दलिया में दो तरह के फाइबर मौजूद होते हैं, पहला घुलनशील फाइबर और दूसरा अघुलनशील फाइबर. इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है. अगर आप खून की कमी से जूझ रहे हैं तो दलिया बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. दलिया में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करता है और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है.

कैसे खाएं दलिया

दलिया खाने में लाभकारी है, लेकिन इसका बनाने का तरीका भी खाने के फायदे को दोगुना बना सकता है. दलिया को दूध के साथ बनाएं, लेकिन इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें, बल्कि गुड़ या शहद डालें. साथ ही, उसमें सूखे मेवे भी डाल सकते हैं. 

इसके अलावा, मूंग दाल वाला दलिया भी बना सकते हैं. मूंग दाल का दलिया सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर एक साथ ही मिल जाते हैं. दोनों को नाश्ते से लेकर डिनर तक में ले सकते हैं.

सब्जियों से बना दलिया भी सेहत के लिए अच्छा रहता है. पालक, गाजर, और मटर के साथ भी दलिया बनाया जा सकता है. इससे दलिया में सारी हरी सब्जियों के गुण आ जाएंगे. इसे आप रात और दिन कभी भी खा सकते हैं. दलिया खाते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए. दलिया का ज्यादा सेवन भी पेट को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में दस्त, उल्टी और कब्ज की समस्या हो सकती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalia Khane Ke Fayde, Dalia Khane Ka Sahi Samay Kya Hai, Dalia Kaise Khana Chaiye, Dalia Khane Ka Sahi Tarika Kya Hai, Dalia Kaise Khani Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com