विज्ञापन

कुकर में भी बनेंगे खिले-खिले चावल, बस अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं चिपकेगा एक भी दाना

Rice Cooking Tips: अगर आपके भी चावल कुकर में बनाते समय गीले-गीले और चिपचिपे हो जाते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं. बस कुछ चीजों का ध्यान रखकर आप भी बिल्कुल परफेक्ट खिले-खिले चावल बना सकते हैं.

कुकर में भी बनेंगे खिले-खिले चावल, बस अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं चिपकेगा एक भी दाना
Rice Cooking Tips: कुकर में परफेक्ट चावल बनाने की ट्रिक्स. ( Image Credit-AI)

Cooker me Khile Khile Chawal Kaise Banaye: खाने की थाली में चावल ना हो तो कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता है. चावल हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर जब भी लोग चावल बनाते हैं तो वो चिपचिपे और गीले हो जाते हैं. ज्यादा गल जाने पर चावल का स्वाद भी बिगड़ जाता है और ये दिखने में भी अजीब से लगते हैं. खासकर जब चावलों को कुकर में बनाया जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चावल खिले-खिले बनें, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप बिल्कुल परफेक्ट चावल बना सकते हैं. 

कुकर में खिले-खिले चावल कैसे बनाएं (Cooker me Khile Khile Chawal Kaise Banaye)

Latest and Breaking News on NDTV

चावल को धोना

चावल को अच्छे से धोना बेहद जरूरी स्टेप होता है. अगर आप चाहते हैं कि चावल खिले-खिले बनें तो आप उनको अच्छी तरह से 2-3 बार पानी से साफ करें. ऐसा करने से उनका स्टार्च निकल जाएगा, जिसकी वजह से चावल चिपचिपा हो जाता है.

चावल को भिगोना

इसके बाद जरूरी स्टेप आता है चावल को भिगोना. चावल को पकाने से पहले करीब 10-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. चावल को भिगोने से उसके दाने नर्म हो जाते हैं और वो खिले-खिले बनते हैं.

पानी की मात्रा

अब आपको चावल बनाते समय उसमें डाले गए पानी की मात्रा पर भी ध्यान देना है. अगर आपने पानी ज्यादा डाल दिया तो चावल चिपचिपे और गीले हो जाएंगे. अमूमन 1 कप चावल में 1.5 से 2 कप पानी पर्याप्त होता है, लेकिन यह चावल की किस्म पर भी निर्भर करता है.

आंच

चावल पकाते समय आपने उसकी आंच को कैसा रखा है, ये भी बेहद जरूरी होता है. चावल को पकाते समय शुरूआत में इसे तेज आंच पर पकाएं और फिर इसके बाद आंच को धीमा कर दें. 

कुकर में चावल

अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो आपको इसे मीडियम आंच पर रखना है और 1-2 सीटी आने तक पकाना है. 

टिप्स 

  • इसके साथ ही चावल बनाते समय उसमें थोड़ा सा तेल और नींबू का रस डालकर मिलाएं. इससे चावल के दाने अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं हैं.
  • चावल के पकने के बाद उसे तुरंत ना चलाएं, कुकर का ढ़क्कन खोल दें और कुछ देर उसे ढ़ककर रखा रहने दें. इसके बाद इसे हल्के हाथ से चलाएं.  

ये भी पढ़ें: दशहरी आम का नाम कैसे पड़ा? लखनऊ के इस गांव से जुड़ी है पूरी कहानी

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा


 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com