Chawal Pakane Se Pehle Kitni Der Pani Mein Bhigona Chahiye: भारत में रोज के खाने में चावल लगभग हर घर में बनता है, लेकिन लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं की चावल बनाना बहुत आसान है और इसके लिए कोई तैयारी की जरुरत नहीं होती. कई बार इसी कारण चावल का स्वाद खराब हो जाता है या वो ठीक से नहीं पकते हैं. गलत तरीके से भिगोया हुआ चावल या तो चिपचिपा बनता है या टूटने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके चावल हर बार फूले-फूले और स्वादिष्ट बनें, तो भिगोने का सही तरीका समझना जरूरी है.
चावल भिगोने में होने वाली आम गलतियां
सबसे बड़ी गलती यह होती है कि लोग चावल को जरूरत से ज्यादा देर तक पानी में छोड़ देते हैं. इससे चावल के दाने बहुत नरम हो जाते हैं और पकाते समय टूटने लगते हैं. दूसरी गलती है चावल को बिना धोए ही भिगो देना. ऐसा करने से उसमें मौजूद अतिरिक्त स्टार्च (Extra Starch) और धूल साफ नहीं हो पाती. कुछ लोग बहुत कम पानी में चावल भिगोते हैं, जिससे दाने सही तरीके से फूल नहीं पाते.

चावल भिगोने का सही तरीका
सबसे पहले चावल को 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. जब पानी साफ दिखने लगे, तब उसे भिगोने के लिए रखें. सफेद चावल को लगभग 20 से 30 मिनट तक भिगोना पर्याप्त होता है. वहीं ब्राउन राइस के लिए 40 से 45 मिनट का समय सही माना जाता है. ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह पानी में डूबा होना चाहिए.
भिगोने के फायदे क्या हैं?
चावल को सही समय तक भिगोने से उसके दाने बराबर पकते हैं और चिपकते नहीं हैं. इससे पकाने में समय भी कम लगता है और गैस की बचत होती है. इसके अलावा भिगोया हुआ चावल हल्का होता है और पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
चावल को बहुत ज्यादा देर तक न भिगोएं. भिगोने के बाद पानी निकाल देना जरूरी है. हमेशा साफ और ताजा पानी का इस्तेमाल करें. सही तरीके से भिगोया गया चावल न सिर्फ दिखने में अच्छा लगता है बल्कि खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होता है.
Watch Video: कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं