Cooker me Khile Khile Chawal Kaise Banaye: खाने की थाली में चावल ना हो तो कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता है. चावल हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर जब भी लोग चावल बनाते हैं तो वो चिपचिपे और गीले हो जाते हैं. ज्यादा गल जाने पर चावल का स्वाद भी बिगड़ जाता है और ये दिखने में भी अजीब से लगते हैं. खासकर जब चावलों को कुकर में बनाया जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चावल खिले-खिले बनें, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप बिल्कुल परफेक्ट चावल बना सकते हैं.
कुकर में खिले-खिले चावल कैसे बनाएं (Cooker me Khile Khile Chawal Kaise Banaye)

चावल को धोना
चावल को अच्छे से धोना बेहद जरूरी स्टेप होता है. अगर आप चाहते हैं कि चावल खिले-खिले बनें तो आप उनको अच्छी तरह से 2-3 बार पानी से साफ करें. ऐसा करने से उनका स्टार्च निकल जाएगा, जिसकी वजह से चावल चिपचिपा हो जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चावल को भिगोना
इसके बाद जरूरी स्टेप आता है चावल को भिगोना. चावल को पकाने से पहले करीब 10-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. चावल को भिगोने से उसके दाने नर्म हो जाते हैं और वो खिले-खिले बनते हैं.
पानी की मात्रा
अब आपको चावल बनाते समय उसमें डाले गए पानी की मात्रा पर भी ध्यान देना है. अगर आपने पानी ज्यादा डाल दिया तो चावल चिपचिपे और गीले हो जाएंगे. अमूमन 1 कप चावल में 1.5 से 2 कप पानी पर्याप्त होता है, लेकिन यह चावल की किस्म पर भी निर्भर करता है.
आंच
चावल पकाते समय आपने उसकी आंच को कैसा रखा है, ये भी बेहद जरूरी होता है. चावल को पकाते समय शुरूआत में इसे तेज आंच पर पकाएं और फिर इसके बाद आंच को धीमा कर दें.
कुकर में चावल
अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो आपको इसे मीडियम आंच पर रखना है और 1-2 सीटी आने तक पकाना है.
टिप्स
- इसके साथ ही चावल बनाते समय उसमें थोड़ा सा तेल और नींबू का रस डालकर मिलाएं. इससे चावल के दाने अलग-अलग रहते हैं और चिपकते नहीं हैं.
- चावल के पकने के बाद उसे तुरंत ना चलाएं, कुकर का ढ़क्कन खोल दें और कुछ देर उसे ढ़ककर रखा रहने दें. इसके बाद इसे हल्के हाथ से चलाएं.
ये भी पढ़ें: दशहरी आम का नाम कैसे पड़ा? लखनऊ के इस गांव से जुड़ी है पूरी कहानी
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं