विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2021

Cold And Flu Remedies: वायरल फीवर और खांसी से बचने के लिए इन तीन चीजों का करें सेवन

Home Remedies For Cold And Flu: मौसम में बदलाव होते ही वायरल और सर्दी-खांसी की समस्या परेशान करने लगती है. वायरल फीवर होने पर सबसे ज्यादा खांसी परेशानी का सबब बनती है.

Cold And Flu Remedies: वायरल फीवर और खांसी से बचने के लिए इन तीन चीजों का करें सेवन
Remedies For Cold And Flu: खांसी होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एलर्जी या ठंड आदि.
  • सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है.
  • अदरक और तुलसी दोनों को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी बताया गया है.
  • सर्दी-खांसी और गले की खराश में शहद फायदेमंद हो सकता है.

Cold And Flu Home Remedies:   मौसम में बदलाव होते ही वायरल और सर्दी-खांसी की समस्या परेशान करने लगती है. वायरल फीवर होने पर सबसे ज्यादा खांसी परेशानी का सबब बनती है. खांसी होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या ठंड आदि. सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है. इसलिए इन सबसे बचने के लिए सेहत के प्रति सावधानी बरते, खासतौर पर खाने-पीने को लेकर. हेल्दी डाइट का सेवन करें. मौसमी बीमारियों और खांसी से बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. ये न केवल आपको इन समस्याओं से बचाने में मदद करती हैं बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं.

मौसमी बीमारियों से बचा सकती हैं किचन में मौजूद ये चीजेंः

1. अदरक-तुलसीः

अदरक और तुलसी दोनों को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी बताया गया है. अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. अदरक और तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से वायरल फीवर और खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं.

dry cough

अदरक और तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से वायरल फीवर और खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं.Photo Credit: iStock

2. शहदः

शहद को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सर्दी-खांसी और गले की खराश में शहद फायदेमंद हो सकता है. खांसी होने पर शहद में इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर नींबू का रस मिलाकर चाटने से राहत मिल सकती है.

3. हल्दीः

हल्दी एक ऐसा मसाला है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी माना जाता है. वायरल फीवर और खांसी में हल्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. वायरल फीवर और खांसी होने पर हल्दी वाला दूध पीने से फायदे मिल सकता है.

डॉक्‍टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tomato Ketchup: अगर घर का टोमैटो केचप खाना करते हैं पसंद तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी
Spicy Egg Pasta: स्पाइसी खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें टेस्टी क्विक एग पास्ता रेसिपी
Vitamin D Rich Sources: धूप ही नहीं इन पांच चीजों में भी भरपूर पाया जाता है विटामिन डी
Walnuts For Skin: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोज खाएं अखरोट
5 Reasons To Eat Banana: रोजाना केला खाने के पांच अद्भुत फायदे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cold And Flu Home Remedies, Cold And Flu Home Remedies Hindi, Cold And Flu, Cold And Flu Diet, Cold And Flu Remedies, Cold And Flu Tips, Viral Fever, Viral Fever Home Remedies, Viral Fever Home Remedies For Treating, Viral Fever Treatment, Viral Fever Hindi, Cough And Cold, Cough And Cold Diet, Cough And Cold Causes, Cough Cold Remedies, Cough Home Remedies, Ginger For Cold And Flu, Tulsi For Cold And Flu, Haldi For Cold And Flu, Cold Remedies, Cough Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com