विज्ञापन

Heal With Food: पॉल्यूशन से बढ़ गई सूखी खांसी? किचन में रखे शहद के साथ खाएं ये चीज, म‍िलेगा आराम

बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होने लगी हैं, जिसमें सूखी खांसी भी शामिल है. ऐसे में बार-बार दवा लेना सही नहीं होता है. इस स्थिति में घर में मौजूद कुछ खाने की चीजें असरदार हो सकती हैं. यहां हम शहद और काली मिर्च का सूखी खांसी में कैसे इस्तेमाल करें, इस बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं-

Heal With Food: पॉल्यूशन से बढ़ गई सूखी खांसी? किचन में रखे शहद के साथ खाएं ये चीज, म‍िलेगा आराम
home remedies fo Dry cough : सूखी खांसी होने पर क्या करें?

Home remedies for Dry Cough: अक्टूबर-नवंबर के महीनों में दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में चारों ओर धूल-मिट्टी और हानिकारण कणों की वजह से लोगों को गले और रेस्पिरिटरी सिस्टम में परेशानी होने लगती है. मुख्य रूप से इन दिनों सूखी खांसी होना बहुत ही आम है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें रात के समय काफी ज्यादा खांसी होने लगती है. ऐसी स्थिति में नींद काफी ज्यादा प्रभावित होने लगती है. अगर आप भी इन दिनों बार-बार होने वाली खांसी से परेशान हैं, तो बार-बार दवा लेने के बजाय घर की चीजों से इसे कम करने की कोशिश करें. हम आपको घर पर एक ऐसा सिरप बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे खांसी की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी-

शहद और काली मिर्च सूखी खांसी में कैसे है फायदेमंद?

सूखी खांसी की परेशानी में शहद का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है. इसकी गाढ़ी बनावट गले पर एक परत बनाती है, जिससे जलन और खुजली में आराम मिल सकता है. इसके साथ ही ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार होता है, जिससे गले में होने वाली सूजन भी कम हो सकती है. वहीं, काली मिर्च की बात करें, तो इसमें प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गले में जमे बलगम को ढीला करने में मददगार होते हैं. इससे सांस की नली को साफ करने में मदद मिल सकती है.

घर पर काली मिर्च और शहद का सिरप कैसे तैयार करें?

  • इस सिरप को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें.
  • इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें. 
  • फिर इसमें काली मिर्च को कूटकर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • लीजिए सिरप तैयार है.

कैसे खाएं :

अब इस सिरप को आप धीरे-धीरे चांटें. ऐसा करने से आपको गले में आराम महसूस होगा. दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करने से आपको खांसी की परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें - अदरक-लहसुन का रस पीने से क्या होता है? बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है इसकी डिमांड, जाने क्या हैं इसके फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cough & Cold, Cough After Fever, Pollution, Cough And Cold Because Of Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com