विज्ञापन

बारिश के मौसम में चाहिए कुछ क्रंची? Chef Ranveer Brar के Cheesy Nachos करें ट्राई

अगर शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चीजी खाने का मन है, तो Chef Ranveer Brar की चीजी नाचोज रेसिपी जरूर ट्राई करें. क्रिस्पी नाचोज, क्रीमी चीज सॉस और ताजा साल्सा का यह मजेदार कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा.

बारिश के मौसम में चाहिए कुछ क्रंची? Chef Ranveer Brar के Cheesy Nachos करें ट्राई
शेफ रणवीर बरार स्टाइल चीज़ी नाचोज़
NDTV

जब भी कुछ चटपटा और क्रंची खाने का मन करता है, ज्यादातर लोग बाजार से चिप्स या नाचोज खरीद लाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी घर पर ताजे और क्रिस्पी नाचोज बनाकर खाए हैं? घर में बने नाचोज न सिर्फ ज्यादा फ्रेश होते हैं बल्कि आप इन्हें अपने स्वाद के अनुसार तैयार भी कर सकते हैं. अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ कुछ खास बनाना चाहते हैं या घर में कोई छोटी पार्टी है, तो शेफ रणवीर बरार स्टाइल चीज़ नाचोस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

नाचोज बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

सामग्री

नाचोज के लिए

  • मक्के का आटा (½ कप भुना हुआ)
  • मैदा (¼ कप)
  • गेहूं का आटा (½ कप)
  • अदरक-लहसुन का पानी (1 बड़ा चम्मच)
  • सिरका (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (जरूरत अनुसार)
  • तेल (तलने के लिए)

चीज सॉस के लिए

  • बटर (2 बड़े चम्मच)
  • दूध (1 कप)
  • चीज (½ कप कद्दूकस किया हुआ)
  • कॉर्न स्टार्च स्लरी (2 बड़े चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • चिली ऑयल (1½ छोटा चम्मच)

फ्रेश साल्सा के लिए

  • टमाटर (2 बारीक कटे हुए)
  • प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया (2 बड़े चम्मच)
  • हरी मिर्च ( 2 बारीक कटी हुई)
  • नींबू का रस (आधा)
  • कॉर्न (¼ कप उबले हुए)
  • टोमैटो केचप (2 बड़े चम्मच)

नाचोज बनाने की विधि

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में मक्के का आटा, गेहूं का आटा, मैदा और नमक डालें.
  2. इसमें सिरका और अदरक-लहसुन का पानी मिलाएं. 
  3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. 
  4. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  5. अब आटे की लोई बनाकर इसे पतला बेल लें. 
  6. चाकू की मदद से नाचोस की शेप में काटें.
  7. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार नाचोज को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. 

चीजी सॉस कैसे बनाएं

  1. एक पैन में बटर गर्म करें. इसमें दूध डालकर हल्का गर्म करें.
  2. अब हल्दी और कॉर्न स्टार्च स्लरी डालें और लगातार चलाते रहें.
  3. मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें.
  4. जब चीज पूरी तरह पिघल जाए और सॉस क्रीमी हो जाए, तब इसमें चिली ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें. 

फ्रेश साल्सा तैयार करें

  1. एक बाउल में कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और उबले हुए कॉर्न डालें.
  2. ऊपर से नींबू का रस और टोमैटो केचप मिलाकर अच्छी तरह टॉस करें. 

कैसे करें सर्व?

  1. एक बड़ी प्लेट में क्रिस्पी नाचोज सजाएं.
  2. इनके साथ गर्मागर्म चीज सॉस और फ्रेश साल्सा सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: गेस्ट आने से पहले हर मिडिल क्लास घर में होते हैं ये 7 काम, आप भी करते होंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheesy Nachos Recipe, Ranveer Brar Recipe, Homemade Nachos Recipe, Mexican Snacks, Chef Ranveer Brar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com