विज्ञापन

गेस्ट आने से पहले हर मिडिल क्लास घर में होते हैं ये 7 काम, आप भी करते होंगे

मेहमानों के आने की खबर मिलते ही भारतीय मिडिल क्लास घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. डस्टबिन साफ करने से लेकर सोफा कवर और पर्दे बदलने तक, जानिए वे जरूरी काम जो घर को गेस्ट-रेडी बनाते हैं.

गेस्ट आने से पहले हर मिडिल क्लास घर में होते हैं ये 7 काम, आप भी करते होंगे
मेहमान आने से पहले मिडिल क्लास घरों में होने वाली 7 तैयारियां
NDTV

शादियों का सीजन चल रहा है. बच्चों के स्कूल भी अभी कुछ दिन बंद हैं. ऐसे में मेहमानों का आना-जाना घरों में लगा रहता है. मेहमानों के आना भले मौज-मस्ती की वजह देता हो लेकिन गृहणियों को अपना घर व्यवस्थित करने की चिंता बनी रहती है. मेहमानों का आना यानी घर के काम बढ़ जाना. ऐसे में मेहमानों के आने से पहले ही कुछ तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मेहमान आएं तब घर परफेक्ट दिखे इसके लिए मिडिल क्लास घरों में कुछ तैयारियां जरूर की जाती हैं. साथ ही तैयारियां इसलिए भी होती हैं कि मेहमानों के जाने के बाद ज्यादा मेहनत न करनी पड़े. आइए जानते हैं कि मिडिल क्लास घरों में मेहमानों के आने से पहले क्या-क्या तैयारियां होती हैं.

मेहमानों के आने से पहले मिडिल क्लास घरों में होती हैं ये तैयारियां | How To Prepare The House For Guests?

डस्टबिन साफ करना

मेहमानों के आने से पहले कचरे के डिब्बे खाली करने से दो फायदे होते हैं. डिब्बा ओवरफ्लो नहीं होगा और किचन में कोई बुरी गंध भी नहीं आएगी.

सिंक खाली करना

शुरुआत में ही सिंक साफ होने से उसे साफ रखना आसान हो जाता है. सिंक साफ-सुथरा रखने से किचन में गंदगी नहीं लगती और मेहमानों के जूठे बर्तन रखने के लिए जगह भी खाली रहती है. ऐसे में भारतीय घरों में मेहमानों के आने से पहले सिंक की सफाई जरूर की जाती है.

डिश रैक खाली करना

डिश रैक खाली करने से वह उन बर्तनों के लिए तैयार हो जाता है जिन्हें बाद में उसमें रखना होगा. इससे ऐसी रुकावटें नहीं आतीं जिनसे पार्टी के बाद सफाई धीमी और झुंझलाहट भरी हो जाती है.

बाथरूम की सफाई

मेहमान आ रहे हैं तो सिंक को अच्छे से पोंछ कर साफ कर लें. टॉयलेट को थोड़ा सा रगड़कर साफ करें, इधर-उधर पड़ी चीजों को हटाकर सही जगह पर रखें और हां, जो चीजें फेंकने लायक हैं, उन्हें फेंक दें. इस तरह आपका बाथरूम मेहमानों के लिए तैयार हो जाता है.

सोफा कवर चेंज करना

मेहमान आते हैं तो सबसे पहले इस बात की चिंता होती है कि उन्हें बैठाएंगा कहां? ऐसे में आप सबसे पहले सोफे को झाड़ कर साफ कर लें. देख लें कि इसके दरारों के अंदर कोई चींज फंसी न हो. जरूरत हो तो सोफा कवर और कुशन कवर चेंज कर दें.

फर्नीचर ठीक करना

फर्नीचर को जितना हो सके अपनी जगह पर ही रहने दें. ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक साथ बैठने के लिए फर्नीचर इधर-उधर करने के बजाय, मेहमानों को अलग-अलग जगहों पर बैठने दें. वैसे भी, छोटे ग्रुप में बातचीत बेहतर होती है.

पर्दे चेंज करना

मेहमान आने वाले हैं तो पर्दे को व्यवस्थित करना भी जरूरी हो जाता है. अगर पर्दे गंदे हो तो उन्हें चेंज करना ही सही ऑप्शन है. इस तरह घर की खूबसूरती बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के 7 सबसे जहरीले फूड्स, खाते ही हो सकती मुश्किल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guest Preparation At Home, Middle Class Family, Home Cleaning Tips, Home Organization, Middle Class Family Happiness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com