Changeri ghas khane ke fayde in hindi : आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर ऐसे कई अमूल्य खजाने हैं, जिनका उपयोग सदियों से विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता रहा है. इसमें अनेक जड़ी-बूटियों को संजीवनी के रूप में माना गया है. इन्हीं में से एक ऐसी घास भी है, जो साधारण दिखती जरूर है, लेकिन अपने गुणों के कारण आयुर्वेद में विशेष स्थान रखती है और लंबे समय से औषधि के रूप में प्रयोग में लाई जा रही है. हम बात कर रहे हैं चांगेरी घास की. यह घास आसानी से हमारे आसपास मिल जाती है, लेकिन इसके औषधीय गुणों से अधिकांश लोग अनजान हैं. आयुर्वेद के अनुसार चांगेरी घास हृदय संबंधी रोगों से लेकर त्वचा की समस्याओं तक में लाभकारी मानी जाती है और शरीर को कई तरह से स्वस्थ रखने में सहायक है.
चांगेरी घास के फायदे
चांगेरी घास बहुत गुणकारी और औषधीय गुणों से भरपूर है, जो अपने आप खाली जगहों से लेकर गमलों तक में उग जाती है. ये खेतों में भी पाई जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे खरपतवार समझ कर फेंक देते हैं क्योंकि उन्हें घास की पहचान नहीं होती है. ये घास दिखने में तीन पत्तों वाली होती है, जिसका आकार भी दिल शेप का होता है और इसपर पीले रंग के छोटे-छोटे फूल भी आते हैं. आयुर्वेद में "चांगेरी घास" को बहुत उपयोगी बताया गया है. चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में चांगेरी को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई है कि इसका इस्तेमाल कैसे और किन लोगों पर किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसे पाचन तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. चांगेरी के इस्तेमाल से पेट दर्द, गैस, अपच और बवासीर जैसी समस्याओं से निजात पाया जाता है और ये आंतों में होने वाले खराब बैक्टीरिया को भी कंट्रोल करता है. चांगेरी घास दिल के लिए भी लाभकारी होती है क्योंकि इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी, कैरोटीन और ऑक्सलेट होते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं. ये रक्त धमनियों पर वसा को जमने से रोकते हैं और सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं.
त्वचा के लिए है समस्या
चांगेरी त्वचा की कई समस्याओं में लाभकारी है. अगर चेहरे पर मुहांसे बार-बार आते हैं तो चांगेरी घास का पेस्ट लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकते हैं. ज्यादातर महिलाओं में ल्यूकोरिया (व्हाइट डिस्चार्ज) की समस्या देखी जाती है. दवा खाने के बाद भी ल्यूकोरिया की परेशानी बनी रहती है और इससे धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. ल्यूकोरिया में चांगेरी के पत्तों के रस का सेवन लाभकारी रहेगा. ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करती हैं और कमर दर्द में भी राहत मिलती है.
चांगेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, और विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से चांगेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है. इसके अलावा, चांगेरी सूजन, जोड़ों के दर्द, वजन को नियंत्रण करने और मसूड़ों के लिए लाभकारी होती है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं