विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

Mozzarella Sticks: क्विक स्नैक की है तलाश तो ट्राई करें कैफे-स्टाइल मोज़ेरेला स्टिक्स

Cafe-Style Mozzarella Sticks: च़ीज की खूबी यह है कि यह इतनी सारी वैराइटी प्रदान करता है, इसलिए कोई भी इसे खाने से कभी नहीं थक सकता. गौड़ा, ब्लू चीज़, फेटा, चेडर से लेकर मोज़ेरेला तक.

Also Read in
Mozzarella Sticks: क्विक स्नैक की है तलाश तो ट्राई करें कैफे-स्टाइल मोज़ेरेला स्टिक्स
Mozzarella Sticks: चीज़ का उपयोग यूनिक और टेस्टी डिशेज को बनाने के लिए किया जा सकता है.
  • चीज़ किसी भी डिश को टेस्टी बना देती है.
  • चीज़ की बहुत सी वैराइटी हैं.
  • मोज़ेरेला स्टिक्स एक टेस्टी स्नैक है.

Cafe-Style Mozzarella Sticks:  हम सभी ने देर रात पनीर क्यूब पर स्नैकिंग के गिल्ट को साझा किया है, क्योंकि जब हम कुछ टेस्टी स्नैक चाहते हैं, तो हमारे दिमाग में सबसे पहली चीज च़ीज-Cheese आती है! 'हमारे फूडी नेचर में टेस्टी फूड, स्नैक च़ीजी स्नैक एकदम परफेक्ट इंडल्जेंस है. क्योंकि च़ीज से बनने पर कुछ भी अच्छा लगता है, है ना? यही कारण है कि हम अपने फूड में बड़ी मात्रा में च़ीज से गार्निश करना पसंद करते हैं! च़ीज की खूबी यह है कि यह इतनी सारी वैराइटी प्रदान करता है, इसलिए कोई भी इसे खाने से कभी नहीं थक सकता. गौड़ा, ब्लू चीज़, फेटा, चेडर से लेकर मोज़ेरेला तक, चीज़ का उपयोग यूनिक और टेस्टी डिशेज को बनाने के लिए किया जा सकता है. इसलिए, हमें मोज़ेरेला चीज़ का उपयोग करके स्नैक की रेसिपी मिल गई है और यह कोई और नहीं बल्कि क्लासिक मोज़ेरेला स्टिक है. हर कैफे मेनू में होना चाहिए.

cheese balls

हम अपने फूड में बड़ी मात्रा में च़ीज से गार्निश करना पसंद करते हैं!

घर पर कैसे बनाएं मोज़ेरेला स्टिक्सः (How To Make Mozzarella Sticks At Home)

एक छोटे बाउल में, अंडा और पानी मिलाएं. एक दूसरे बाउल में, एक मीडियम बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स और लहसुन नमक मिलाएं. और एक तीसरे बाउल में मैदा और कॉर्न स्टार्च मिला लें. फ्राई के लिए एक भारी कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें.

एक बार सारी प्रीपेरेशन हो जाने के बाद, हम आगे की ओर बढ़ेंगे. एक मोज़ेरेला स्टिक लें, इसे आटे के मिक्सचर से कोट करें, इसे अंडे में डुबोएं और फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें. कोटेड स्टिक को गरम तेल में डालें और डीप फ्राई कर लें. इस प्रोसेस को तब तक दोहराएं जब तक कि सभी टिक न हो जाएं.

मोज़ेरेला स्टिक्स  की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

इस लजीज स्नैक को बनाएं और इसे चिली गार्लिक डिप के साथ सर्व करें और आपका टेस्टी पार्टी स्नैक तैयार हो जाएगा!

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Matar Paneer Pulao: सिर्फ 30 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल मटर पनीर पुलाव
Matar Ka Halwa: हलवा खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें यूनिक विंटर स्पेशल मटर हलवा
Boost Your Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन चीजों का करें सेवन
Gooseberry Side Effects: इन लोगों के लिए नुकसानदायक है आंवले का सेवन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mozzarella, Mozzarella Cheese, Mozzarella Recipe, Mozzarella Stick, Mozzarella Stick Recipe, Mozzarella Snack, Cheese Snack, Cheese Snack Recipe, Cheese Sticks, Cheese Stick Recope, Cafe-Style Mozzarella Sticks, Mozzarella Sticks Recipe Hindi, मोज़ेरेला स्टिक्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com