विज्ञापन

BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन को परोसी गई खास थाली, व्यंजनों में दिखी भारत-रूस की झलक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए खास थाली तैयार की गई है, जिसमें भारत और रूस के परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी. यहां जानते हैं मेन्यू-

BRICS Summit 2026: दिल्ली में पुतिन को परोसी गई खास थाली, व्यंजनों में दिखी भारत-रूस की झलक
Special thali for vladimir putin : पुतिन के लिए तैयार की गई स्पेशल थाली

BRICS Summit 2026 : समिट के लिए लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 सितंबर को भारत आ चुके हैं. 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस अहम सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान और यूएई समेत कई देशों के बड़े-बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच राष्ट्रपति पुतिन के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के मशहूर ITC मौर्या होटल में की गई है, जहां उनके सम्मान में एक विशेष थाली और खास डेजर्ट मेन्यू तैयार करके परोसा गया. 

पुतिन के लिए बनाई गई थी खास थाली

ITC मौर्या के शेफ्स ने राष्ट्रपति पुतिन के स्वागत के लिए इंडियन और रूसी संस्कृति का अनूठा संगम पेश किया गया. होटल की ओर से तैयार की गई इस स्पेशल थाली में भारत की परंपरा को दर्शाने वाली खास तरह की मिठाइयों को शामिल किया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

होटल का कहना है कि ये थाली भारत की विविध फूड हेरिटेज और मेहमाननवाजी का प्रतीक है, जिसे खास तौर पर ब्रिस्क समिट के अवसर पर तैयार किया गया है.

चॉकलेट मैट्रियोश्का डॉल्स भी की गई तैयार

पुतिन के सम्मान में ITC मौर्या ने चॉकलेट मैट्रियोश्का डॉल्स भी तैयार की गई थी. ये रूस की पारंपरिक गुड़ियाएं हैं, जो वहां की संस्कृति, एकता और विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती हैं. इन्हें आकर्षक चॉकलेट डिजाइन के रूप में तैयार किया गया. 

इसके अलावा रूसी वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित एक विशेष चॉकलेट स्कल्पचर भी तैयार किया गया था, जिसमें रूस के प्रतिष्ठित स्थलों और स्थापत्य कला की झलक देखने को मिली.

भारतीय मसालों के स्वाद वाले चॉकलेट बॉनबॉन्स

होटल ने भारतीय स्वाद को अंतरराष्ट्रीय अंदाज में पेश करने के लिए खास चॉकलेट बॉनबॉन्स भी तैयार किया था. इन चॉकलेट्स में इलायची, केसर, गुलाब, अदरक और सौंफ जैसे भारतीय मसालों का उपयोग किया गया.

ये फ्यूजन डेजर्ट न सिर्फ भारतीय फ्लेवर को दर्शाता है, बल्कि विदेशी मेहमानों को भारतीय मसालों की अनूठी खुशबू और स्वाद से भी परिचित कराता है.

ये भी पढ़ें - भारत-चीन के बीच 6 साल बाद अब फिर शुरू होगी ग्वांगझू-दिल्ली की सीधी फ्लाइट, जिनपिंग के दौरे से पहले बड़ी खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vladimir Putin Age, Vladimir Putin A Rich Man, Food, BRICS, BRIC To BRICS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com