विज्ञापन
This Article is From May 19, 2021

Summer Diet For Weight Loss: गर्मियों में वजन कम करने के लिए रोज खाएं ये चीजें

Best Summer Diet For Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या में से एक है. अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो ये गर्मियों का मौसम आपके लिए एकदम परफेक्ट है.

Summer Diet For Weight Loss: गर्मियों में वजन कम करने के लिए रोज खाएं ये चीजें
Summer Diet: मोटापे की एक सबसे बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है.
  • सलाद किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है.
  • लौकी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
  • हरी सब्जियों के सेवन से वजन को घटाया जा सकता है.

Best Summer Diet For Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या में से एक है. अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो ये गर्मियों का मौसम आपके लिए एकदम परफेक्ट है. गर्मियों में आप सर्दियों के मुकाबले कम खाते हैं जिससे वजन को कम किया जा सकता है. दरअसल मोटापे की एक सबसे बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है. वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है अपनी डाइट पर कंट्रोल करना. फास्ट फूड्स और पैकिट बंद चीजों का कम से कम इस्तेमाल करना. क्योंकि इनमें कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है. इतना ही नहीं फास्ट फूड के सेवन से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं. लेकिन गर्मियों के मौसम में आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं जिनसे वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.

वजन घटाने में मददगार हैं ये चीजेंः (Best Summer Diet For Weight Loss)

1. सलादः

सलाद किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. गर्मियों में भूख कम और प्यास ज्यादा लगती है. ऐसे में आप अपनी डाइट में तला-भुना या हैवी खाना खाने की जगह सलाद को शामिल कर सकते हैं ये ना केवल आपको हेल्दी रखने बल्कि आपके वजन को भी कम करने में मदद कर सकता है.

 

fl2ggrmc

सलाद किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है.

2. हरी सब्जियांः

गर्मियों के मौसम में ऐसी बहुत सी सब्जियां आती हैं जो आसानी से पच जाती हैं. वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में लौकी, तोरई और भिंडी जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. 

3. सीजनल फ्रूट्सः

गर्मियों में आम, तरबूज, खरबूजा, लीची और जामुन जैसे फल बाजार में आसानी से आपको मिल जाएंगे. इन फलों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इनके सेवन से गर्मियों में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है इतना ही नहीं तरबूज और खरबूज वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.

What is Thalassaemia? | Causes and Types | मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Worst Foods For Heart: हार्ट के हैं मरीज तो भूलकर भी ना खाएं ये चार चीजें
Benefits Of Milk With Ghee: रोजाना दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर पीने के कमाल के फायदे
6 Calcium-Rich Food: हड्डियों को मजबूत बनाने और हेल्दी रहने के लिए कैल्शियम से भरपूर इन 6 फूड का करें सेवनKadhai Mushroom: नॉर्थ इंडियन खाने की हो रही है क्रेविंग तो ट्राई करें कढ़ाई मशरूम रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Summer Diet For Weight Loss, Summer Diet For Weight Loss, Weight Loss Foods, Weight Loss & Diet Plans, Weight Loss In Summer, Weight Loss Food List, Weight Loss Foods For Breakfast, Weight Loss For Obesity, Summer Food For Weight Loss, Summer Diet Tips Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com