- डोसे को लगभग सभी पसंद करते हैं.
- इसके कई वर्जन देखने को मिलते हैं.
- बेसन डोसा बनाने में काफी आसान है.
क्विक, फीलिंग और स्वादिष्ट, डोसा दक्षिण भारतीय व्यंजनों में एक ऐसा भोजन है जिसे देश भर में लगभग सभी लोग पसंद करते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कभी भी खा सकते हैं, चाहे वह नाश्ता, दोपहर का भोजन या रात का खाना हो. इतना ही नहीं! डोसेको पूरे भारत में हेल्दी विकल्पों में से एक माना जाता है. पारंपरिक रूप से डोसा बैटर उड़द की दाल और चावल के बैटर से बनाया जाता है, वहीं कई अन्य डोसा रेसिपी हैं जो मूंग दाल, ओट्स जैसी सामग्री से बनाई जा सकती हैं, जिसमें कुछ स्वस्थ सब्जियां जैसे पालक, हरी प्याज को शामिल किया जाता है. वास्तव में, डोसे की फ्यूजन रेसिपी भी उपलब्ध हैं जिसमें नूडल डोसा, चिली चीज़ डोसा और एग डोसा जैसी रेसिपीज शामिल हैं. इसे सांबर के साथ पेयर करें या फिर इसका मजा ऐसे ही ले सकते हैं, ये रेसिपी हर किसी का दिल जीतने में कामयाब हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इस लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन की बहुमुखी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए एक ऐसी यूनिक और हेल्दी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बेसन डोसा के नाम से जाना जाता है. फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर, यह बेसन डोसा एक पौष्टिक नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. आपको बस बेसन का बैटर बनाना है, उसमें कुछ मसाले और फीलिंग डालनी हैं, तवे पर बैटर फैलाएं, पकाएं और इसका मजा लें! क्या इससे आसान और स्वादिष्ट कुछ हो सकता है? हमें लगता है, शायद कुछ नहीं! तो, अगर आप सोच रहे हैं कि यह बिना किसी झंझट के, झटपट और स्वादिष्ट डोसा कैसे बनाया जाता है, तो यहां आपके लिए रेसिपी है.
कैसे बनाएं बेसन डोसा | बेसन डोसा रेसिपी
रेसिपी शुरू करने के लिए, आपको बस एक बड़ा कंटेनर लेना है, उसमें बेसन के साथ लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हल्दी पाउडर, नमक जैसे मसाले डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के मुताबिक पानी डालें.
एक बार हो जाने के बाद, अगले स्टेप में एक नॉन-स्टिक तवे पर तेल गरम करना है और फिर घोल को समान रूप से फैलाना है. कोनों के चारों ओर थोड़ा तेल डालें और डोसा को दोनों तरफ से सेक लें. अब डोसा में अपनी मनपसंद फिलिंग भरें और यह तैयार है.
याद रखने योग्य बातें:
1. बैटर को ज्यादा पतला न करें नहीं तो यह तवे पर चिपक जाएगा और टूट सकता है.
2. डोसे को क्रिस्पी बनाने के लिए आप इसमें चावल का आटा भी मिला सकते हैं.
3. पालक, मेथी के पत्ते, कटा हरा धनिया और हरी प्याज जैसी कोई भी पसंदीदा फिलिंग और सब्जियां डालें.
बेसन डोसा की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि बहुत ही सेहतमंद और पौष्टिक भी है. इसे अपने अगले नाश्ते में बनाएं और इसके स्वाद का मजा लें. आपको यह कैसी लगी हमें नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं.
क्या आप जानते हैं कोलकाता के इस मंदिर के बारे में जहां प्रसाद में मिलती है नूडल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं