विज्ञापन

सराय काले खां बना दिल्ली NCR का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब, नमो भारत, ट्रेन से लेकर बस तक सब कुछ

Namo Bharat Corridor: सराय काले खां दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड कनेक्टिविटी हब बन गया है. यहां से रैपिड रेल, कई राज्यों के लिए बस, ट्रेन और सड़क मार्ग के लिए साधन मिलते हैं. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन भी आज हो गया है.

सराय काले खां बना दिल्ली NCR का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब, नमो भारत, ट्रेन से लेकर बस तक सब कुछ
Sarai Kale Khan Namo Bharat Corridor
नई दिल्ली:

सराय काले खां दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा कनेक्टिविटी हब बन गया है. दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर का नमो भारत कॉरिडोर चालू हो गया है. इसके बाद दिल्ली-एनएसबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर अब काम तेज होगा. दिल्ली का सराय काले खां इन तीनों ही रैपिड रेल रूट का पहला स्टेशन होगा. यहां अंतरराज्यीय बस अड्डा, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई बड़े एक्सप्रेस-वे का सेंटर भी है. इस लिहाज से सराय काले खां दिल्ली का ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत का सबसे बड़ा इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनने जा रहा है. यहां एक ही जगह ट्रांसपोर्ट के 5 साधन मिलेंगे. इसे कनेक्टिविटी का महाजंक्शन कहा जा रहा है.

हाईस्पीड रैपिड रेल के 3 कॉरिडोर

दिल्ली के इस स्टेशन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के बड़े शहरों के लिए हाईस्पीड रैपिड रेल दौड़ेगी. यूपी में गाजियाबाद, मेरठ और खुर्जा, हापुड़ और बड़ौत, हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, रोहतक, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, बहादुरगढ़ तक, राजस्थान के अलवर तक रैपिड रेल दौड़ेगी. दिल्ली में सराय काले खां के अलावा शाहदरा, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार जैसे एरिया इससे कनेक्ट होंगे. 

ये भी पढें-  मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

सराय काले खां इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब

1. नमो भारत (RRTS) का केंद्र
सराय काले खां NCRTC (नमो भारत) के तीनों फेज का मुख्य जंक्शन होगा
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर
दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर
दिल्ली-अलवर (गुरुग्राम-रेवाड़ी) कॉरिडोर

2. दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी
सराय काले खां स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (Pink Line) के सराय काले खां-निजामुद्दीन स्टेशन से कनेक्ट है. यहां से पूरी दिल्ली में मजलिस पार्क से शिव विहार तक आसानी से पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें - Meerut Metro: पुश बटन, सोफे जैसी सीटें और लग्जरी कोच...सुपरफास्ट मेरठ मेट्रो की ये खूबसूरत तस्वीरें देखीं क्या

3. भारतीय रेलवे का हजरत निजामुद्दीन स्टेशन
सराय काले खां RRTS स्टेशन को एक फुटओवर ब्रिज (FOB) के जरिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ा गया है. यह देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. यहां से राजधानी और शताब्दी जैसी बड़ी ट्रेनें चलती हैं.

4. अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT)
सराय काले खां में अंतरराज्यीय बस अड्डा है. यहां वीर सावरकर ISBT से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए सैकड़ों बसें चलती हैं. इसे अब आधुनिक एयरपोर्ट जैसा लुक दिया जा रहा है.

5. सड़क मार्ग (Expressway)
सराय काले खां दिल्ली के प्रमुख सड़क मार्गों के केंद्र में है.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे यहीं से शुरू होता है.
रिंग रोड यानी दिल्ली की लाइफलाइन बगल से गुजरती है.
डीएनडी फ्लाईवे, नोएडा और दक्षिण दिल्ली को जोड़ता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com