- फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है.
- फूल गोभी में प्रोटीन और विटामिन्स के गुण पाए जाते हैं.
- त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मददगार है फूल गोभी.
Benefits Of Cauliflower: फूल गोभी अपने स्वाद और सेहत के गुणों के कारण दुनिया भर में मशहूर है. गोभी 3 तरह की होती है, फूलगोभी, बंद गोभी या पत्ता गोभी. लेकिन यहां पर हम बात फूल गोभी की कर रहे हैं. फूल गोभी (Phool Gobhi) का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर, पराठे और पकौड़े बनाने तक में होता है. इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन हैं, जिनमें फूल गोभी का इस्तेमाल किया जाता है. फूल गोभी में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी व जरूरी मिनरल होते हैं. जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं. फूल गोभी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. फूल गोभी में फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं. तो चलिए हम आज आपको फूल गोभी के फायदों के बारे में बताते हैं.
फूल गोभी खाने के स्वास्थ्य लाभः (Health Benefits Of Cauliflower)
Chhath Puja Special: जानें कब है छठ पूजा की तिथि, नहाय-खाय, पूजा सामग्री और स्पेशल रेसिपी

फूल गोभी का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर, पराठे और पकौड़े बनाने तक में होता है.
1. हार्टः
फूल गोभी में प्राकृतिक रूप से आइसोथियोसाइनेट्स नामक मॉलिक्यूल पाया जाता है. ये मॉलिक्यूल हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. सब्जियां कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हार्ट की बीमारियों से बचाने का काम कर सकती है. फूल गोभी खाना हार्ट के लिए लाभदायक माना जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2.हड्डियोंः
फूल गोभी में प्रोटीन और विटामिन्स के गुण पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. विटामिन के हड्डियों को होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार माना जाता है.
3. कोलेस्ट्रॉलः
फूल गोभी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है. माना जाता है कि गोभी में हाइपोकोलेस्टेरॉलिक तत्व पाया जाता है. जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
नाश्ते में साधारण पूरी खा कर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें ये पालक पूरी फ़ूड वीडियो के लिए NDTV ज़ायका सब्सक्राइब करे
4. हार्मोनः
फूल गोभी का सेवन करने से पीरियड के बाद महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रह सकता है. हार्मोन को संतुलित रखने के लिए फूल गोभी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
5. त्वचाः
त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मददगार है फूल गोभी का सेवन, फूल गोभी में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन में सुधार करने का काम कर सकता है. कोलेजन को एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर माना जाता है. जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने के अलावा मॉइस्चराइज करने का काम भी कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए, इन तीन तीजों का करें सेवन
Boost Immune System: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये 5 शानदार फूड्स
Healthy Breakfast: हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें, ये 4 सुपरहेल्दी फ्रूट
कितनी हल्दी हो सकती है ज्यादा? विशेषज्ञों ने इससे जुड़े साइड-इफेक्ट्स के बारे में किया खुलासा
Expert Diet Tips: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कैसी डाइट का करें सेवन? जानें एक्सपर्ट की राय
इस बार सर्दियों में बनाएं पोहे और गुड़ से बनने वाले ये हेल्दी लड्डू- Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं