- पत्ता गोभी से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं.
- पत्ता गोभी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है.
- पत्ता गोभी लो कैलोरी सब्जी है.
Health Benefits Of Cabbage: पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल कई तरह ही इंडियन और चाइनीज रेसिपीज में किया जाता है. पत्ता गोभी कई रंगों में मिलती है. आमतौर पर सबसे ज्यादा हरी पत्ता गोभी का सेवन किया जाता है. आज हम आपको हरी पत्ता गोभी के बारे में बता रहे हैं. जिसे अंग्रेजी में ग्रीन कैबेज कहा जाता है. पत्ता गोभी का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका ओलेरेसिया है. पत्ता गोभी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर होते हैं. डायबिटीज में पत्ता गोभी का सेवन किया जा सकता है. इतना ही नहीं अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
पत्ता गोभी खाने के फायदे- (Patta Gobhi Khane Ke Fayde)
1. डायबिटीज)
डायबिटीज में कई चीजों को खाने की मनाही होती है. इसलिए डायबिटीज मरीजों को खासतौर पर खान-पान का ध्यान देने की सलाह दी जाती है. पत्ता गोभी डायबिटीज में फायदेमंद मानी जाती है. क्योंकि पत्ता गोभी के अर्क में मौजूद एंटीहाइपरग्लिसेमिक इफेक्ट, जो ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करने और इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने का काम कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Cooking Hack: राइस कुकर में मैकरोनी और चीज़ बनाने की आसान रेसिपी

2. वजन घटाने)
मोटापा आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो लो कैलोरी चीजों को डाइट में शामिल करें. पत्ता गोभी में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन को घटाने में मदद कर सकती है.
Stuffed Dum Aloo: रेगुलर सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें शाही दम आलू, मिलेगा जबरदस्त स्वाद
3. इम्यूनिटी)
मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इस दौरान हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप पत्ता गोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
4. कब्ज)
कब्ज आज के समय की एक आम समस्या है. कुछ उल्टा सीधा खा लेने से कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है. पत्ता गोभी में फाइबर, एंथोसायनिन, पॉलीफेनोल होता है, जो कब्ज को दूर कर पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
Navratri 2022: इस नवरात्रि बिना लहसुन प्याज के बनाएं ये 3 स्वादिष्ट सब्ज़ियां
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं