Amla Recipes in Hindi: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आंवले में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने का काम करती है. सर्दियों के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए आप आंवले को डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप आंवले से कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. आपको बता दें कि आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, आयरन, फ्लैवोनोइड्स, पोटैशियम, और ऐन्थो साइनिन तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये बेहतरीन गुणों वाले सभी तत्व हमारे बाल, आंख, और स्किन को बहुत लाभ पहुंचाने में मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे करें आंवले को डाइट में शामिल.
कैसे करें आंवले को डाइट में शामिल- (How To Include Amla in Diet)
1. आंवला लड्डू-
ठंड के मौसम में हम सभी लड्डू खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं तो आंवले से लड्डू बना सकते हैं. आंवले के लड्डू स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं. आंवले के लड्डू को सुबह सुबह खाली पेट खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं. इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. आंवला से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर बन सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Side Effects of Honey: इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए शहद का सेवन, भुगतने पड़ सकते हैं...

2. आंवला मुरब्बा-
आंवले के मुरब्बे को कई घरों में बहुत पसंद किया जाता है. आंवला इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है इसलिए कई सारी बीमारियों से भी हमारे शरीर को बचा सकता है. आंवले के मुरब्बे को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. रोजाना एक मुरब्बा खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
3. आंवले की चटनी
आंवले की चटनी स्वाद में बेहद लजीज होती है. इसको लंच या डिनर में किसी भी समय पर खाया जा सकता है. इससे न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं