सर्दियों के मौसम में आने वाले आंवले का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. विटामिन सी समेत कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये फल स्किन, बालों से लेकर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. इसलिए इसे एक सुपरफूड भी कहा जाता है. आंवले का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं. कोई इसको कच्चा खाना पसंद करता है तो वहीं कई लोग इसकी चटनी, मुरब्बा, अचार, कैंडी और जूस बनाकर भी इसका सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे अलग-अलग तरीकों से खाना, आपकी सेहत के लिए और बेहतर हो सकता है.
कई लोग आंवले का सेवन शहद के साथ भी करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी आंवले को हल्दी वाले पानी में डुबोकर खाने के फायदों के बारे में सुना है. अगर नहीं तो आपको बता दें कि एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी के पानी में भीगे हुए आंवले का सेवन आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं हल्दी वाले पानी में डूबे आंवले का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?
हेल्दी बाल
हल्दी वाले पानी में भीगे हुए आंवले का सेवन करने से बालों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है. यह बालों को मजबूती देने के साथ इनको समय से पहले सफेद होने से बचाने में भी मदद करता है.
इम्यूनिटी
हल्दी वाले पानी में भीगे आंवले का सेवन आपकी इम्यूनिटी को बू्स्ट करने में मदद करता है. यह आपको मौसमी बीमारियों से बचाकर रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है.
आंखों के लिए
विटामिन सी से भरपूर आंखों का सेवन आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
स्किन
आंवले में विटामिन सी पाया जाता है. वहीं हल्दी में पाए जाने वाले तत्व भी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. ऐसे में हल्दी वाले पानी में भीगे आंवले का सेवन आपकी स्किन के लिए भी लाभदायी होता है. यह खून को साफ करता है. इससे एक्ने, रैशेज और स्किन से जुड़ी अन्य दिक्कतें नहीं होती हैं.
एंटी-एजिंग गुण
आंवला में एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं. जो आपको जवां बनाए रखने के साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बेहद लाभदायी होते हैं.
कैसे बनाएं हल्दी पानी वाले आंवला
हल्दी पानी वाला आंवला बनाने के लिए 1 गिलास पानी लें. अब इसमें 1 चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें. आप चाहें तो इसमें सेंधा नमक भी मिला सकते हैं. अब आंवले में कट लगाकर 3-4 आंवला इस पानी में डाल दें. अब इसे एक कांच के जार में 3-4 दिनों के लिए रख दें. कुछ दिनों बाद आपके फर्मेंटेड आंवला तैयार है. हर रोज इसका सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में इसके लाभ नजर आने लग सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं