विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2025

एक महीने तक लगातार पी लें आंवले का जूस, फिर जो होगा उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते

Amla Juice Benefits: सर्दियों के मौसम में आने वाला आंवला विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी आंवले का सेवन करने की सलाह देते हैं.

एक महीने तक लगातार पी लें आंवले का जूस, फिर जो होगा उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते
Amla Juice Health Benefits: 1 महीने तक आंवला जूस पीने के फायदे.

Amla Juice Benefits in Hindi: सर्दियों के मौसम में आने वाला आंवला विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी आंवले का सेवन करने की सलाह देते हैं. हर रोज आंवले का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी मदद कर सकता है. आंवले में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. बता दें कि आप आंवले का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं. कई लोग आंवले को सीधे खाते हैं. तो वहीं आप आंवले के जूस का सेवन भी कर सकते हैं. बता दें कि एक महीने तक लगातार आंवले के जूस का सेवन आपको अनेक स्वास्थ्य लाभ दे सकता है. आइए जानते हैं एक महीने तक आंवले के जूस का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में. 

आंवले का जूस पीने के फायदे ( Amla Juice Benefits)

आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने में भी मदद करती है गाजर, डॉक्टर स्वाति सिंह ने बताए इसके अनगिनत लाभ

पाचन 

एक महीने तक लगातार आंवले के जूस का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है. आंवले में फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए बेहतर होता है. आंवले के जूस का सेवन अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा (Amla Juice for COnstipation) मिल सकता है. रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल सकते हैं.

मौसमी बीमारियां

आंवले के जूस में पाए जाने वाले तत्व आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के साथ ही आपको  मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं. आंवले के जूस का सेवन आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकता है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. एक महीने तक रोजाना इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है.

वेट लॉस

आंवले के जूस का सेवन वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आंवले के जूस को जरूर शामिल करें. आंवले के जूस का सेवन फैट और कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह भूख को भी कम करने में मदद करता है. बता दें कि वेट लॉस के लिए आप इसके जूस के साथ एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है.

ग्लोइंग स्किन 

आंवले में पाए जाने वाला विटामिन सी आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है. एक महीने तक लगातार आंवले के जूस का सेवन आपकी त्वचा पर काफी अच्छा निखार लाने में मदद कर सकता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. आंवले में मौजूद विटामिन्स त्वचा की चमक को बढ़ाने में मदद करते हैं.

हेल्दी हार्ट

एक महीने तक रोजाना आंवले के जूस का सेवन आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. यह आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है. इस जूस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण, हार्ट हेल्थ को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.

कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए कितना खतरनाक है? खराब कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ने लगता है? जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Juice Health Benefits, Amla Juice Pine Ke Fayde, 1 Mahine Tak Amla Juice Pina Ke Fayde, Amla Juice For Weight Loss, Amla Juice For Glowing Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com