Bathua Health Benefits:सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है.इस मौसम के शुरू होते ही घरो में तरह-तरह की खाने की चीजें बननी भी शुरू हो जाती हैं. ठंड का मौसम हल्की-हल्की धूप और खाने की थाली में सेहत और स्वाद से भरपूर खाना बस और क्या चाहिए, लेकिन इसके साथ ही ठंड का मौसम कुछ मौसमी बीमारियों को भी दस्तक देता है. जिसके चलते हमें अपने शरीर को गर्म रखने की भी जरूरत होती है.सर्दियों में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जिनका सेवन करने से आप अपने शरीर को इन बीमारियों से बचाने के साथ-साथ शरीर को गर्म भी रख सकते हैं. इनमें से एक है बथुआ.
ठंड के मौसम में अमूमन घरो में बथुए के पराठे और रायता बनाकर खाया जाता है। ये स्वाद में तो लाजबाव होते ही हैं इसके साथ ही ये हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं.बथुआ विटामिन, खनिज तत्वों -आयरन,फॉस्फोरस और विटामिन ए और डी का एक अच्छा स्त्रोत है.इसका सेवन पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखता है। तो चलिए आपको बताते हैं
बथुए रायता बनाने की रेसिपी.
इन तीन चीजों को डाइट में शामिल कर दूर कर सकते हैं ओमेगा-3 की कमी
बथुआ रायता इंग्रेडिएंट्स
- 250 ग्राम दही
- बथुआ 200 ग्राम
- चीनी आधा टेबलस्पून
- भूना और पिसा हुआ जीरा 1 चम्मच
- काला नमक आधी चम्मच
- सफेद नमक (स्वादानुसार)
- जीरा 1 टीस्पून
- काली मिर्च (पिसी हुई)1 चुटकी
- देसी घी 1 टेबलस्पून
- हींग 1 चुटकी
बथुए का रायता बनाने की रेसिपी (How To Make Bathua Raita Recipe)
- बथुआ को अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ करने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर रख दें.
- अब बथुआ को प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी और बथुए को डालकर गैस पर रखें और 2 सीटी लगा दें.
- इसके बाद गैस को बंद कर दें और कुकर की गैस निकलने के बाद बथुए को छन्नी में निकाल लें.
- अब मिक्सी में बथुए को डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद एक बाउल में बथुए का पेस्ट निकालें उसमें दही मिलाएं और अच्छी तरह से फेंट ले.
- फेंटने के बाद इसमें चीनी,नमक,काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- सभी मसाले मिलाने के बाद हम रायते में तड़का लगाएंगे.
- रायता का तड़का बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें फिर इसमें जीरा,हींग और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- यह भुन जाए तो इसको तुरंत रायते के ऊपर डाल दें.
- रायते को 2 मिनट तक ढ़ककर ही रखें इसके बाद इसमें भुना और पिसा हुआ जीरा डालकर मिक्स कर दें.
- आपका बथुए का रायता बनकर तैयार है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं