विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2023

दुर्गा पूजा से पहले भारतीय बाजारों में मिलने लगेगी हिल्सा मछली, इस देश से होगी सप्लाई

Durga Puja 2023: बता दें कि हिल्सा मछली बांग्लादेश की पद्मा और मेघना नदियों और इन दोनों नदियों के संगम चांदपुर में मिलती है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.

दुर्गा पूजा से पहले भारतीय बाजारों में मिलने लगेगी हिल्सा मछली, इस देश से होगी सप्लाई
भारत में बड़ी मात्रा में आएगी हिल्सा मछली.

दुर्गा पूजा आने वाली है. वैसे तो पूरे देश में ही इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है लेकिन कोलकाता में इसको लेकर एक अलग ही जश्म का माहौल रहता है. बता दें कि उनके इस जश्न को और खास बनाने के लिए बांग्लादेश सरकार ने कुछ ऐसा किया है जिससे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. दरअसल, बांग्लादेश सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले कारोबारियों को भारत में करीब 4,000 मीट्रिक टन हिल्सा मछली बेचने की परमीशन दे दी है.

बता दें कि हिल्सा मछली बांग्लादेश की पद्मा और मेघना नदियों और इन दोनों नदियों के संगम चांदपुर में मिलती है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.

ढाका के इंपोर्ट और एक्सपोर्ट कंट्रोलर ने 79 एक्सपोर्टर्स को लाइसेंस जारी किया है जो 50-50 मीट्रिक टन हिल्सा मछली की सप्लाई कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: रोजाना केसर खाने से मिलेंगे चमत्‍कारी लाभ, बदलेगा मूड, याद रहेगी हर बात, जानें केसर के हैरान कर देने वाले फायदे

कोलकाता में नियुक्त देश के राजनयिकों ने बुधवार को कहा कि भारत हमारा करीबी देश है. कई वर्षों से बांग्लादेश दुर्गा पूजा से पहले भारत को हिल्सा मछली का एक्सपोर्ट करता रहा है.

यहां समुद्री उत्पादों के थोक विक्रेता मिंटू पाल (42) ने कहा, ‘‘पद्मा की हिल्सा महंगी होने के बावजूद बाजार में छा जाती है. पूजा से पहले बांग्लादेश द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट के बावजूद बाजारों में इसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बनी रहती है.

कारोबारियों ने कहा कि बांग्लादेश से आने वाली हिल्सा की बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के बाजारों में लाई जाएगी लेकिन इसकी कुछ मात्रा दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में भी फिश लवर्स के लिए उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री में इस तरीके से बन रही थी सोया-चाप, वीडियो हुआ वायरल तो लोगों के उड़ गए होश

अधिकारियों ने कहा कि 30 अक्टूबर तक निर्यात की प्रक्रियाएं पूरी होगीं क्योंकि 12 अक्टूबर से कुछ दिनों के लिए हिल्सा को पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा यह मछली का प्रजनन काल होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hilsa Fish, Durga Puja 2023, Maa Durga, Bangladesh, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com