- केले के फूल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है
- केले का फूल डायबिटीज टाइप 2 रोगियों के लिए रामबाण है.
- केले के फूल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
Banana Flower Health Benefits: केला स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि केले के फूल भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. केले के फूल में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और आयरन के गुण भरपूर पाए जाते हैं. इनके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. केले के फूल को आयुर्वेद में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है. इतना ही नहीं केले के फूल का इस्तेमाल ज्यादातर महंगे हेयर सीरम, फेशियल ऑयल, क्रीम और स्क्रब के लिए भी किया जाता है. केले के फूल में एंटीऑक्सिडेंट एजेंट मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं. केले का हर भाग सेहत के गुणों से भरपूर है चाहे वह तना हो, पत्ता हो, फल हो या फूल. केले का फूल मानसिक तनाव को कम करने के लिए लाभदायक माना जाता है. केले के फूल का इस्तेमाल कर डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. इतना ही नहीं जिन लोगों को खून की कमी है उनके लिए केले का फूल काफी फायदेमंद माना जाता है केले के फूल में आयरन के गुण पाए जाते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं, तो चलिए आज हम आपको केले के फूल से मिलने वाले लाभों के बारे में बताते हैं.
केले के फूल के फायदेः (Kele Ke Phool Ke Fayde)
1. खून की कमी के लिएः
केले के फूल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. एनीमिया की समस्या से ग्रस्त लोगों को नियमित केले के फूल का सेवन करना चाहिए. इससे एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर

केले के फूल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. पीरियड्स के लिएः
केले के फूल को पीरियड्स में काफी लाभदायक माना जाता है. केले के फूल का नियमित सेवन कर महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पा सकती हैं.
3. पाचन के लिएः
पेट संबंधी बीमारियों के संक्रमण को दूर रखने में मददगार है केले का फूल. केले के फूल में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि को दूर कर पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
4. डायबिटीज के लिएः
केले का फूल डायबिटीज टाइप 2 रोगियों के लिए रामबाण है. डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है.
5. डिप्रेशन के लिएः
डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो केले के फूल का इस्तेमाल करें. केले के फूल में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व पाए जाते हैं जो मानसिक तनाव को दूर कर आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Veg Momos Recipe: घर पर झटपट बनाएं लो-कार्ब कीटो वेज मोमोज, यहां देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं