विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: त्यौहार पर घर आए गेस्ट को कुकर में बना कर खिलाएं खीर, स्वाद ऐसा की तारीफ करते नहीं थकेंगे

Cooker Kheer Recipe: घंटों दूध उबालने की नहीं है जरूरत, इस आसान तरीके से कुकर में बनाएं परफेक्ट गाढ़ी खीर.

आज क्या बनाऊं: त्यौहार पर घर आए गेस्ट को कुकर में बना कर खिलाएं खीर, स्वाद ऐसा की तारीफ करते नहीं थकेंगे
Cooker Kheer Recipe: कुकर में खीर कैसे बनाएं.
NDTV

Pressure Cooker Kheer Recipe In Hindi: भारतीयों के लिए खीर सिर्फ एक स्वीट डिश नहीं है बल्कि, ये एक इमोशन है. क्योंकि त्योहारों का मौसम हो या घर में अचानक कोई खास मेहमान आ जाए, मुंह मीठा कराने के लिए सबसे पहली चीज जो हमारे दिमाग में आती है, वो है स्वादिष्ट खीर. लेकिन नाम सुनते ही सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि घंटों तक खड़े होकर दूध को पकाना पड़ेगा और उसे लगातार चलाना पड़ेगा. अगर आप भी इसी झंझट की वजह से खीर बनाने से बचते हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि हाल ही में फूड यूट्यूबर रीता अरोड़ा (@RitaAroraRecipes) ने एक ऐसी शानदार और आसान ट्रिक शेयर की है, जिससे आप कुकर में ही बिल्कुल गाढ़ी, मलाईदार और रबड़ी जैसी टेस्टी खीर झटपट तैयार कर सकते हैं. 

इस खीर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर आने वाले मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं कुकर में खीर- (How To Make Pressure Cooker Kheer Recipe)

सामग्री- आधा कप बासमती या टुकड़े वाले चावल, 1.5 लीटर दूध, आधा कप पानी, 100 ग्राम मावा, एक कप देसी खांड या चीनी, थोड़े से ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, चिरौंजी और ग्रेटेड नारियल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़ा सा केवड़ा वाटर, और खुशबू व रंग के लिए केसर के धागे. 

विधि-

  1. सबसे पहले चावलों को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें. अब कुकर में एक चम्मच देसी घी डालकर काजू, बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा भूनकर अलग निकाल लें. 
  2. इसके बाद उसी कुकर में मावे को थोड़ा सा सॉफ्ट होने तक भून लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए. 
  3. अब कुकर में एक चम्मच घी डालकर भीगे हुए चावलों को भी हल्का सा भून लें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इससे खीर में सौंधी-सौंधी खुशबू और बेहतरीन स्वाद आता है. 
  4. ​अब इसमें डेढ़ कप दूध और आधा कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाएं और लो-मीडियम फ्लेम पर तीन सीटी आने तक पकने दें. 
  5. सीटी निकलने के बाद कुकर खोलें और कलछी या मैशर की मदद से चावलों को हल्का सा मैश कर लें ताकि वे दूध के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाएं.
  6. अब इसमें बचा हुआ दूध और केसर के धागे डालकर मीडियम आंच पर पकने दें.
  7. जैसे-जैसे खीर पकेगी, इसकी कंसिस्टेंसी एकदम क्रीमी और गाढ़ी होती जाएगी.
  8. ​अंत में इसमें भुना हुआ मावा, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, देसी खांड, इलायची पाउडर और केवड़ा वाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  9. बस, कुछ ही मिनटों में आपकी सुपर टेस्टी और रबड़ी जैसी गाढ़ी खीर तैयार है. 
  10. इसे आप गरमा-गरम या फ्रिज में ठंडी करके अपने गेस्ट्स को सर्व कर सकते हैं. 

कुकर में खीर बनाने के फायदे-

  • पारंपरिक तरीके की तुलना में कम समय लगता है.
  • दूध को लंबे समय तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • चावल जल्दी गल जाते हैं और क्रीमी टेक्सचर मिलता है.
  • गैस और मेहनत दोनों की बचत होती है.

खीर में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

  • कैल्शियम
  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • हेल्दी फैट
  • ड्राई फ्रूट्स से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- FAQ

क्या कुकर में बनी खीर का स्वाद अलग होता है?
नहीं, सही तरीके से बनाने पर इसका स्वाद पारंपरिक खीर जितना ही स्वादिष्ट होता है।

क्या बिना मावे के भी यह खीर बनाई जा सकती है?
हां, लेकिन मावा डालने से खीर ज्यादा गाढ़ी और रिच बनती है.

खीर के लिए कौन सा चावल सबसे अच्छा है?
बासमती या छोटे दाने वाले खुशबूदार चावल सबसे अच्छे माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना मावा, घी, मिल्क पाउडर के बनाएं मूंगदाल बर्फी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pressure Cooker Recipes, Kheer Recipe, Instant Kheer, Kheer Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com